ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » धुरंधर 2 ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 919 करोड़ कमाए, सबसे तेज ₹900 करोड़ कमाने में पुष्पा 2 के बराबर

धुरंधर 2 ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 919 करोड़ कमाए, सबसे तेज ₹900 करोड़ कमाने में पुष्पा 2 के बराबर

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रिलीज के 6 दिनों में भारत में 575.67 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 919 करोड़ रुपए की कमाई कर बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म को हिंदी और ओवरसीज में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।
धुरंधर 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाका

Dhurandhar 2 Boxoffice: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को भारत में नेट कलेक्शन 56.55 करोड़ रुपए किया।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कुल 919 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसे सबसे तेज़ी से 900 करोड़ रुपए तक पहुँचने वाली फिल्मों में ‘पुष्पा 2’ के बराबरी कर ली है। दोनों फिल्मों ने यह आंकड़ा केवल 6 दिनों में पार किया। हालांकि कुल कमाई के मामले में ‘पुष्पा 2’ आगे है, जिसने 6 दिनों में 951.32 करोड़ रुपए कमाए थे।

Dhurandhar 2 Boxoffice: बॉक्स ऑफिस पर धमाका
धुरंधर 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाका

धुरंधर 2 की वर्ल्डवाइड कमाई 919 करोड़

भारत में धुरंधर 2 का कुल नेट कलेक्शन 575.67 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 687.43 करोड़ रुपए हो गया है। ध्यान दें कि ग्रॉस कलेक्शनटिकट से हुई कुल कमाई होती है, जबकि नेट कलेक्शन टैक्स कटने के बाद बची कमाई को कहते हैं। विदेशी बाजारों में फिल्म ने 231.57 करोड़ रुपएकमाए, जिससे इसकी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 919 करोड़ रुपए हो गई।

Dhurandhar 2 Boxoffice: भारत में 6 दिनों का नेट कलेक्शन

पहला हफ्ता:

  • पेड प्रीव्यू शो: ₹43.00 करोड़
  • गुरुवार: ₹102.55 करोड़
  • शुक्रवार: ₹80.72 करोड़
  • शनिवार: ₹113.00 करोड़
  • रविवार: ₹114.85 करोड़

दूसरा हफ्ता:

  • सोमवार: ₹65.00 करोड़
  • मंगलवार: ₹56.55 करोड़

कुल 6 दिन: ₹575.67 करोड़

Dhurandhar 2 Boxoffice: बॉक्स ऑफिस पर धमाका
धुरंधर 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाका

भाषा अनुसार कमाई

छठे दिन फिल्म का हिंदी वर्जन सबसे ज़्यादा कमाई करते हुए 52 करोड़ रुपए जुटाए।

  • तेलुगु: ₹3.10 करोड़
  • तमिल: ₹1.10 करोड़
  • कन्नड़: ₹0.20 करोड़
  • मलयालम: ₹0.15 करोड़

Dhurandhar 2 Boxoffice: बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा

धुरंधर 2 ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर दिया है। फिल्म ने आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ (912.75 करोड़ रुपए)और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (915 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया।

धुरंधर 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाका
धुरंधर 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाका

धुरंधर को मिला शानदार रिस्पॉन्स

पहले पार्ट धुरंधर ने भी भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इसने दुनियाभर में लगभग 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए और नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए रहा। यह हिंदी भाषा में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

विदेशी बाजार में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने लगभग 299.5 करोड़ रुपए की कमाई की। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से अधिक कमाए और ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा धुरंधर अब भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है।

यह भी पढे़ : दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौत

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल