Home » नई दिल्ली » दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौत

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौत

करोल बाग बस हादसा

Delhi Bus Accident: दिल्ली के करोल बाग इलाके में मंगलवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां एक यात्री डबल डेकर बस अचानक पलट गई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। हादसा झंडेवालान हनुमान मंदिर के पास हुआ। बस मेट्रो लाइन के नीचे पलटी, और इसके चलते यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Delhi Bus Accident: करोल बाग बस हादसा
करोल बाग बस हादसा

क्रेन से बस को सीधा किया गया

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने क्रेन की मदद से बस को सीधा किया और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, और मृतक व घायल यात्रियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Delhi Bus Accident: तेज रफ्तार मुख्य कारण

पुलिस के अनुसार, बस के पलटने का कारण तेज रफ्तार था। करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए।

करोल बाग बस हादसा
करोल बाग बस हादसा

शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे

घायल यात्रियों का इलाज अस्पताल में जारी है। मृतकों के शवों को मॉर्चरी में भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सुरक्षित ड्राइविंग करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढे़ : रेलवे का बड़ा फैसला: टिकट रद्द करने के नियम सख्त, अब 8 घंटे पहले तक ही मिलेगा रिफंड