Dog Photo Admit Card: बिहार के रोहतास जिले से भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में उसकी फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर छपी हुई मिली। इस गलती को देखकर अभ्यर्थी भी हैरान रह गया और भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे।यह मामला रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धवा गांव निवासी रितेश कुमार से जुड़ा है।
Dog Photo Admit Card: 2022 में किया था आवेदन
जानकारी के अनुसार रितेश कुमार ने वर्ष 2022 में सिविल कोर्ट में चपरासी पद के लिए आवेदन किया था। काफी लंबे इंतजार के बाद अब भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।लेकिन जब रितेश ने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया तो उसमें उनकी फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर लगी हुई दिखाई दी। हालांकि एडमिट कार्ड में नाम और अन्य जानकारी सही दर्ज है।
Dog Photo Admit Card: अभ्यर्थी ने बोर्ड में की शिकायत
इस गलती के सामने आने के बाद रितेश कुमार ने संबंधित बोर्ड और विभाग से शिकायत की है। उनका कहना है कि यह स्पष्ट रूप से तकनीकी या प्रशासनिक गलती है, जिसे जल्द से जल्द सुधारा जाना चाहिए।रितेश का कहना है कि अगर एडमिट कार्ड में सुधार नहीं हुआ तो परीक्षा केंद्र पर उन्हें समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
15 मार्च को होनी है परीक्षा
सिविल कोर्ट के चपरासी पद के लिए लिखित परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जानी है। रितेश कुमार का परीक्षा केंद्र सहरसा में निर्धारित किया गया है।ऐसे में परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में हुई इस गंभीर गलती को लेकर वह काफी चिंतित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि संबंधित विभाग जल्द ही इसे ठीक करेगा।
Dog Photo Admit Card: पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी त्रुटियां
बिहार में पहले भी दस्तावेजों और प्रमाण पत्रों में इस तरह की तकनीकी गलतियां सामने आती रही हैं। कई बार जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र या निवास प्रमाण पत्र में भी अजीब त्रुटियां देखने को मिली हैं।अब एडमिट कार्ड में हुई इस गलती के बाद भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन प्रणाली की कार्यप्रणाली पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।फिलहाल अभ्यर्थी और स्थानीय लोग इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि संबंधित बोर्ड इस गलती को कब तक ठीक करता है, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सके।
ये भी पढ़ें…..13 साल से कोमा में पड़े युवक को इच्छामृत्यु की मंजूरी, सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल सपोर्ट हटाने का दिया आदेश







