Donald trump: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक बड़ा फैसला लिया गया है। यहां के पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब “प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट” रखा जा रहा है। इस बदलाव को लेकर फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने बिल पर साइन भी कर दिए हैं।
एरिक ट्रंप ने जताई खुशी
इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने खुशी जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें इस बदलाव का हिस्सा बनने पर गर्व है और इसके लिए उन्होंने राज्य के नेताओं का धन्यवाद भी किया।
Donald trump: 1 जुलाई से लागू होगा नया नाम
रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट का नया नाम 1 जुलाई से लागू होगा। हालांकि, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने साफ किया है कि वह नाम बदलने की मंजूरी नहीं देता, लेकिन ऐसे बदलाव लोकल स्तर पर तय होते हैं। FAA केवल जरूरी प्रशासनिक अपडेट करता है, जैसे नेविगेशन सिस्टम और डेटाबेस में बदलाव।
Donald trump: ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने दी सफाई
वहीं, ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने भी साफ किया है कि इस नाम बदलाव से परिवार को कोई आर्थिक फायदा नहीं होगा। कंपनी का कहना है कि न तो कोई रॉयल्टी ली जाएगी और न ही किसी तरह का लाइसेंसिंग शुल्क।
विपक्ष ने उठाए सवाल
Donald trump: दूसरी तरफ, इस फैसले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। डेमोक्रेटिक नेता फेंट्रिस ड्रिस्केल ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि इससे टैक्सपेयर्स पर करीब 50 लाख डॉलर का बोझ पड़ेगा। उनका कहना है कि जब लोगों के लिए महंगाई पहले से ही बड़ी समस्या है, ऐसे में इस तरह के खर्च को प्राथमिकता देना गलत है।
ये भी पढ़े: ट्रंप का यू-टर्न! होर्मुज खुले बिना ही खत्म करना चाहते हैं जंग, बदली रणनीति से बढ़ी हलचल







