ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » ट्रंप का फ्रांस पर तीखा वार: इजरायल जा रहे अमेरिकी विमानों को रोका, इटली-स्पेन भी जंग के खिलाफ

ट्रंप का फ्रांस पर तीखा वार: इजरायल जा रहे अमेरिकी विमानों को रोका, इटली-स्पेन भी जंग के खिलाफ

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने इजरायल जा रहे अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं देने पर फ्रांस पर जोरदार हमला बोला है। इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni पहले ही साफ कर चुकी हैं कि उनका देश इस जंग का हिस्सा नहीं बनना चाहता। उन्होंने कहा था, “यह हमारी लड़ाई नहीं है और हम इसे नहीं चाहते।”

Donald trump: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने इजरायल जा रहे अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं देने पर फ्रांस पर जोरदार हमला बोला है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए फ्रांस को ‘गैर-सहयोगी’ करार दिया और साफ कहा कि अमेरिका इस रवैये को याद रखेगा। ट्रंप ने लिखा कि फ्रांस ने उन विमानों को रोक दिया जो इजरायल के लिए सैन्य सामग्री लेकर जा रहे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि ‘ईरान के कसाई’ के खिलाफ कार्रवाई में फ्रांस ने कोई सहयोग नहीं किया। ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ता नजर आ रहा है।

फ्रांस के खिलाफ इजरायल का बड़ा फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने फ्रांस को रक्षा उपकरणों की बिक्री रोकने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि यह कदम पिछले दो सालों से जारी फ्रांस के ‘शत्रुतापूर्ण रवैये’ के चलते उठाया गया है। इजरायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने इस फैसले को औपचारिक रूप दिया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu की मंजूरी के बाद ही इतना बड़ा निर्णय लिया गया होगा। सूत्रों का कहना है कि फ्रांस द्वारा अमेरिकी विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने से रोकना इस फैसले की ‘आखिरी वजह’ बना।

Donald trump: इटली ने भी अमेरिका को रोका

इधर, इटली ने भी अमेरिका को अपने सिगोनेला एयरबेस के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इटली के रक्षा मंत्री Guido Crosetto ने यह फैसला तब लिया जब उन्हें अमेरिकी विमानों की उड़ान योजना के बारे में देर से जानकारी मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, इन उड़ानों के लिए पहले न तो अनुमति ली गई थी और न ही इटली के सैन्य अधिकारियों से सलाह की गई थी। यही वजह रही कि इटली ने इस पर सख्त रुख अपनाया।

इटली और स्पेन ने जताया विरोध

Donald trump: इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni पहले ही साफ कर चुकी हैं कि उनका देश इस जंग का हिस्सा नहीं बनना चाहता। उन्होंने कहा था, “यह हमारी लड़ाई नहीं है और हम इसे नहीं चाहते।” वहीं, स्पेन के प्रधानमंत्री Pedro Sánchez ने भी अमेरिका-इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों का विरोध किया है। उन्होंने दो टूक कहा कि उनकी सरकार युद्ध के खिलाफ है और शांति के पक्ष में खड़ी है। कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब अमेरिका, फ्रांस, इटली और स्पेन जैसे देशों के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं, जो आने वाले समय में वैश्विक राजनीति को और प्रभावित कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़े: लेबनान में जंग तेज, इजरायल के 4 सैनिक मारे गए

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल