Donald Trump: ईरान के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी साप्ताहिक छुट्टी तक रद्द कर दी है। आमतौर पर वीकेंड पर आराम करने वाले ट्रंप अब व्हाइट हाउस में ही डटे हुए हैं और लगातार उच्चस्तरीय बैठकों की अगुवाई कर रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक, हालात की गंभीरता को देखते हुए ट्रंप ने साफ संकेत दिया है कि इस वक्त कोई ढील नहीं दी जाएगी। वीकेंड के दौरान भी वे सुरक्षा, रणनीति और सैन्य तैयारियों पर फोकस कर रहे हैं। बंद कमरे में हो रही इन बैठकों में शीर्ष अधिकारी और रक्षा विशेषज्ञ शामिल हैं, जहां हर संभावित स्थिति पर चर्चा की जा रही है।
1.5 ट्रिलियन डॉलर का डिफेंस बजट – बड़ा दांव
तनाव के इसी माहौल में ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस के सामने एक विशाल रक्षा बजट प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के तहत अगले साल के लिए करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 125 लाख करोड़ रुपये) की मांग की गई है।यह बजट पिछले साल की तुलना में करीब 42% ज्यादा है, जो साफ दिखाता है कि अमेरिका अपनी सैन्य ताकत को तेजी से मजबूत करना चाहता है। माना जा रहा है कि ईरान के साथ संभावित संघर्ष को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
Donald Trump: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी!
अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो Pentagon के खर्च में यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी वृद्धि होगी। यह सिर्फ बजट नहीं, बल्कि अमेरिका की आक्रामक रणनीति और तैयारी का संकेत भी माना जा रहा है।
Donald Trump: गैर-रक्षा खर्च में कटौती की तैयारी
ट्रंप प्रशासन ने सिर्फ रक्षा बजट बढ़ाने की ही बात नहीं की, बल्कि गैर-जरूरी सरकारी खर्चों में कटौती का भी प्लान बनाया है। प्रस्ताव में करीब 73 अरब डॉलर की कटौती की बात कही गई है, जिससे विवादास्पद और गैर-जरूरी कार्यक्रमों को खत्म किया जा सके।साथ ही, कुछ जिम्मेदारियों को राज्यों और स्थानीय सरकारों को सौंपने की योजना भी सामने आई है, जिससे केंद्र सरकार का बोझ कम किया जा सके।हालांकि यह बजट प्रस्ताव अभी अंतिम नहीं है। इसे लागू करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी जरूरी होगी। आने वाले हफ्तों में इस पर जोरदार बहस और चर्चा होने की संभावना है।ईरान के साथ बढ़ते तनाव ने अमेरिका को पूरी तरह अलर्ट मोड में ला दिया है। डोनाल्ड ट्रम्प का वीकेंड ऑफ कैंसिल करना सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि यह दिखाता है कि हालात कितने गंभीर हैं। आने वाले दिनों में यह टकराव किस दिशा में जाता है, इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।
ये भी पढ़े: काशी से शिक्षा का शंखनाद सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद शुरू किया स्कूल चलो अभियान







