Breaking News
Home » राजनीति » भवानीपुर रैली में अमित शाह ने उठाया विकास और सुरक्षा का मुद्दा, कहा- इस बार ममता बनर्जी को बंगाल से विदा करना तय

भवानीपुर रैली में अमित शाह ने उठाया विकास और सुरक्षा का मुद्दा, कहा- इस बार ममता बनर्जी को बंगाल से विदा करना तय

भवानीपुर में अमित शाह का भाषण

Amit Shah: भवानीपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर सीधे निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे अगले 15 दिन बंगाल में रहेंगे और हर जगह यही आवाज़ सुनाई दे रही है कि “इस सरकार को हटाओ और ममता को विदा करो।” शाह ने दावा किया कि इस बार बंगाल से ममता की विदाई तय है।

भवानीपुर में अमित शाह का भाषण
भवानीपुर में अमित शाह का भाषण

जनता परेशान: टोल, गुंडागर्दी और बेरोज़गारी

शाह ने कहा कि बंगाल की जनता कई समस्याओं से जूझ रही है। लोग टोल वसूली, TMC की गुंडागर्दी, घुसपैठ, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब बंगाल में भाजपा की सरकार बननी चाहिए।

अमित शाह ने कहा कि सीमा को सील कर सभी अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर निकालना जरूरी है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा इस बार 170 सीटें जीत सकती है।

भवानीपुर में अमित शाह का भाषण
भवानीपुर में अमित शाह का भाषण

Amit Shah: भवानीपुर की कुंजी, बदलाव की राह

शाह ने कहा, “अगर भवानीपुर की सीट भाजपा को मिल जाती है, तो पूरे बंगाल में बदलाव अपने आप होगा। इस बार ममता बनर्जी को हराया जाएगा और भवानीपुर भी भाजपा के हाथ आएगा।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि मतदान करने से मत डरो और किसी गुंडे से डरकर वोट न रोकें। उन्होंने कहा कि इस बार केवल टीएमसी को हराना ही नहीं, बल्कि उन्हें पूरी तरह उखाड़ फेंकना है।

Amit Shah: भवानीपुर में अमित शाह का भाषण
भवानीपुर में अमित शाह का भाषण

भ्रष्टाचार और घुसपैठ का समाधान: भाजपा सरकार

शाह ने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार, टोल वसूली और सिंडिकेट ने जनता की जिंदगी मुश्किल कर दी है और घुसपैठ इतनी बढ़ गई है कि राज्य का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसका एक ही समाधान है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल में भाजपा की सरकार बनाना।

शाह ने याद दिलाया कि 2014 के बाद जिन राज्यों ने मोदी पर भरोसा करके भाजपा की सरकारें बनाई, वे सभी विकास के रास्ते पर आगे बढ़े हैं। अब बारी पश्चिम बंगाल की है।

ये भी पढ़े… निर्माण कार्यों पर CM योगी सख्त, बोले- ‘गुणवत्ता से खिलवाड़ नहीं चलेगा’