ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » जलगांव में फर्जी एक्सीडेंट के मामले में 9 आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ी

जलगांव में फर्जी एक्सीडेंट के मामले में 9 आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ी

Fake Acciden

Fake Acciden: जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका में फर्जी एक्सीडेंट दिखाकर 50 लाख रुपए का इंश्योरेंस क्लेम लेने के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 9 आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों से आगे की पूछताछ के लिए चार दिन की अतिरिक्त कस्टडी प्राप्त की है।

फर्जी क्लेम के तहत दर्ज धोखाधड़ी का मामला

पुलिस ने बताया कि पिछले साल चालीसगांव तालुका के दहीवाड़ फाटा पर एक फर्जी एक्सीडेंट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें मृतक राजेंद्र शालिंदर जाधव की मौत के बाद उनके परिवार ने इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम मांगा था। क्लेम के अनुसार, जाधव को एक थार वाहन ने टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए और बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दिए गए। हालांकि, इंश्योरेंस कंपनी की जांच में यह सब झूठा पाया गया।

Fake Acciden: Fake Accidenमौत की असल वजह और फर्जी दस्तावेजों का खुलासा

जांच में यह सामने आया कि राजेंद्र जाधव की असल में एक साल पहले लिवर की गंभीर बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी। मामले की तहकीकात में यह भी पता चला कि मृतक के नाम पर 10 बीमा कंपनियों से पॉलिसियां ली गई थीं। इसके अलावा, चालीसगांव अस्पताल में भी फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे।

9 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कड़ी जांच जारी

इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मृतक की पत्नी, अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर और पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल