ख़बर का असर

Home » Uncategorized » पंच सरोवर,आस्था से मिलता है मोक्ष का मार्ग

पंच सरोवर,आस्था से मिलता है मोक्ष का मार्ग

भारत की आध्यात्मिक परंपरा में जल को जीवन, शुद्धि और मोक्ष का साधन माना गया है। इसी आस्था के तहत भारत के पांच पवित्र सरोवर हैं, जिन्हें पंच सरोवर कहा जाता है। गुजरात के कच्छ जिले में स्थित नारायण सरोवर भगवान विष्णु से जुड़ा एक पवित्र तीर्थ स्थल है। मान्यता है कि यहां स्वयं भगवान विष्णु ने स्नान किया था।

Five sarovar: भारत की आध्यात्मिक परंपरा में जल को जीवन, शुद्धि और मोक्ष का साधन माना गया है। इसी आस्था के तहत भारत के पांच पवित्र सरोवर हैं, जिन्हें पंच सरोवर कहा जाता है। ये सरोवर केवल पानी के स्रोत नहीं हैं, बल्कि हजारों साल पुरानी मान्यताओं, पुराणों और साधना की जीवंत गवाह हैं। यह माना जाता है कि इन सरोवरों में स्नान करने से व्यक्ति के पाप मिटते हैं, मन शुद्ध होता है और आत्मा को शांति मिलती है। राजस्थान के पुष्कर में स्थित पुष्कर सरोवर हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थों में से एक है।

Five sarovar: कमल के फूल से हुई थी उत्पत्ति

लोक मान्यताओं के अनुसार, भगवान ब्रह्मा के हाथ से यहां एक कमल का फूल गिरा था, जिससे इस सरोवर की उत्पत्ति हुई। कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन यहां स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। पुष्कर सरोवर के किनारे स्थित भगवान ब्रह्मा का एकमात्र मंदिर इस स्थान को और भी खास बनाता है। देश-विदेश से श्रद्धालु यहां मोक्ष की कामना लेकर आते हैं। कैलाश पर्वत के पास स्थित मानसरोवर को भगवान शिव का धाम माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस सरोवर का निर्माण भगवान ब्रह्मा ने किया था और माता पार्वती यहां स्नान करती थीं। इसका जल अत्यंत शीतल और मीठा माना जाता है। केवल हिंदू ही नहीं, बल्कि बौद्ध धर्म में भी मानसरोवर को बेहद पवित्र स्थान माना गया है। यहां तक पहुंचना कठिन जरूर है, लेकिन जो श्रद्धालु पहुंचते हैं, वे इसे जीवन का सबसे बड़ा आध्यात्मिक अनुभव मानते हैं।

भगवान विष्णु ने किया था स्नान

Five sarovar: गुजरात के कच्छ जिले में स्थित नारायण सरोवर भगवान विष्णु से जुड़ा एक पवित्र तीर्थ स्थल है। मान्यता है कि यहां स्वयं भगवान विष्णु ने स्नान किया था। यह भी कहा जाता है कि कभी सरस्वती नदी का प्रवाह यहां तक आता था और इस सरोवर का जल उसी पवित्र धारा से संबंधित है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि नारायण सरोवर में डुबकी लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। गुजरात के पाटन जिले में स्थित बिंदु सरोवर को मातृ गया तीर्थ भी कहा जाता है। यहां विशेष रूप से महिलाओं के लिए श्राद्ध और पिंडदान की परंपरा प्रचलित है। मान्यता यह भी है कि इससे मातृ आत्मा को शांति मिलती है। पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि ऋषि कर्दम ने भगवान विष्णु के दर्शन करने के लिए यहीं हजारों वर्षों तक कठोर तपस्या की थी।

 

Written by: Yamini yadav

 

यह भी पढ़ें: नशे की हालत में गाड़ी चला रहे पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन हुए गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल