Gambhir Bimari Sahyata Yojana: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का नाम सुनते ही आम आदमी की चिंता बढ़ जाती है। इलाज लंबा होता है और खर्च इतना ज्यादा कि कई परिवार टूटने की कगार पर आ जाते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार की एक खास योजना उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है, जिनके पास आयुष्मान कार्ड तक नहीं है।यूपी की ‘निर्माण कामगार गंभीर बीमारी सहायता योजना’ के तहत अब पंजीकृत निर्माण श्रमिक बिना आयुष्मान कार्ड के भी कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।
Gambhir Bimari Sahyata Yojana: क्या है गंभीर बीमारी सहायता योजना?
यह योजना उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही है। इसका मकसद उन निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सुरक्षा देना है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नहीं होते।इस योजना के तहत इलाज पर कोई अधिकतम खर्च सीमा तय नहीं की गई है, यानी जरूरत के अनुसार पूरा इलाज कराया जा सकता है।
Gambhir Bimari Sahyata Yojana: कैंसर समेत इन बीमारियों का मिलेगा इलाज
इस योजना से न केवल वही बीमारियां कवर होती हैं जो आयुष्मान भारत योजना में शामिल हैं, बल्कि इसके अलावा 13 अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज भी इसमें शामिल किया गया है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी में यह योजना बेहद मददगार साबित हो रही है।
Gambhir Bimari Sahyata Yojana: किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जो—
-
उत्तर प्रदेश में पंजीकृत निर्माण श्रमिक हों
-
श्रमिक की पत्नी या पति
-
श्रमिक पर आश्रित 21 वर्ष से कम उम्र के बच्चे
इन सभी का इलाज सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त प्राइवेट अस्पतालों में कराया जा सकता है।
आयुष्मान कार्ड नहीं है? तब भी चिंता नहीं
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यही है कि
-
अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है, तब भी आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं
-
लेकिन जो लोग पहले से आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी हैं, वे इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते
जरूरी शर्तें जो जानना है जरूरी
योजना का लाभ लेने के लिए—
-
श्रमिक का निर्माण कामगार के रूप में पंजीकरण होना जरूरी
-
लाभ सिर्फ श्रमिक और उसके सीमित परिवार तक ही रहेगा
-
इलाज केवल मान्यता प्राप्त अस्पतालों में ही कराया जा सकेगा
Gambhir Bimari Sahyata Yojana: गरीब श्रमिकों के लिए राहत की बड़ी पहल
कैंसर जैसी बीमारी में जहां इलाज का खर्च लाखों में पहुंच जाता है, वहीं यूपी सरकार की यह योजना निर्माण श्रमिक परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। बिना आयुष्मान कार्ड के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलना इस योजना को खास बनाता है।अगर आप या आपके परिवार में कोई निर्माण श्रमिक है, तो यह योजना किसी वरदान से कम नहीं।
ये भी पढ़े: ‘मैं ठाकुर हूं’ कहकर बैंक में बवाल मचाने वाली महिला कर्मचारी की योगी सरकार ने लगाई क्लास






