Home » उत्तर प्रदेश » ‘मैं ठाकुर हूं’ कहकर बैंक में बवाल मचाने वाली महिला कर्मचारी की योगी सरकार ने लगाई क्लास

‘मैं ठाकुर हूं’ कहकर बैंक में बवाल मचाने वाली महिला कर्मचारी की योगी सरकार ने लगाई क्लास

‘मैं ठाकुर हूं’ कहकर बैंक में बवाल मचाने वाली महिला कर्मचारी की योगी सरकार ने लगाई क्लास

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक निजी बैंक की शाखा उस समय विवाद का केंद्र बन गई, जब बैंक के अंदर ही मर्यादा और पेशेवर आचरण की सीमाएं टूटती नजर आईं। पनकी इलाके में स्थित HDFC बैंक की एक महिला कर्मचारी का ग्राहक के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी कथित तौर पर बैंक में आए एक ग्राहक से न सिर्फ ऊंची आवाज़ में बात करती दिखाई दे रही हैं, बल्कि उन पर गाली-गलौज और धमकाने के भी आरोप लग रहे हैं। वीडियो में कर्मचारी का व्यवहार बेहद आक्रामक नजर आता है, जिससे बैंक का माहौल तनावपूर्ण हो गया।#Kanpur #kanpurmetro pic.twitter.com/8y9Ps7Jcuf

Uttar Pradesh:‘मैं ठाकुर हूं’ कहकर दबंगई दिखाने का दावा

मामले ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया जब महिला कर्मचारी ने खुलेआम अपनी जाति का उल्लेख करते हुए खुद को “ठाकुर” बताया और ग्राहक को डराने की कोशिश की। इस तरह की जातिसूचक टिप्पणी को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।वीडियो में महिला कर्मचारी कथित तौर पर इतना गुस्से में दिखती हैं कि उन्होंने लैपटॉप उठाकर ग्राहक की ओर तान दिया। बैंक जैसे संवेदनशील और पेशेवर स्थान पर इस तरह का व्यवहार कई सवाल खड़े करता है।

Uttar Pradesh: सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं। यूजर्स बैंक प्रबंधन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और कर्मचारी के व्यवहार को बैंकिंग सिस्टम की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बता रहे हैं।इस पूरे मामले में अब तक HDFC बैंक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही यह स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कोई आंतरिक जांच शुरू की गई है या नहीं।यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि ग्राहक सेवा से जुड़े संस्थानों में कर्मचारियों के व्यवहार की निगरानी कितनी जरूरी है। बैंक जैसे भरोसेमंद संस्थान में इस तरह की घटनाएं आम लोगों के विश्वास को ठेस पहुंचाती हैं।

ये भी पढ़े: यूपी बजट सत्र का हंगामेदार आगाज सपा का प्रदर्शन, सीएम योगी ने दी नसीहत