ख़बर का असर

Home » मनोरंजन » गौरव खन्ना की यूट्यूब जर्नी सिर्फ 24 घंटे में खत्म, चैनल अचानक हुआ टर्मिनेट

गौरव खन्ना की यूट्यूब जर्नी सिर्फ 24 घंटे में खत्म, चैनल अचानक हुआ टर्मिनेट

बिग-बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना ने यूट्यूब चैनल शुरू किया, लेकिन वीडियो हटने और चैनल टर्मिनेट होने से उनकी डिजिटल जर्नी तुरंत रोक दी गई।
बिग-बॉस विजेता गौरव की यूट्यूब जर्नी खत्म

Gaurav Khanna YouTube: बिग-बॉस सीजन 19 के विजेता गौरव खन्ना ने हाल ही में अपनी यूट्यूब जर्नी शुरू की थी, जो 24 घंटे के भीतर ही समाप्त हो गई। गौरव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया था कि वे इस जर्नी में कभी-कभी अनुभवी यूट्यूबर्स मृदुल तिवारी और प्रणीत मोरे से मार्गदर्शन लेंगे, क्योंकि उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म और यूट्यूब का ज्यादा अनुभव नहीं है। यह उन्होंने अपने वीडियो में भी कहा था। लेकिन यूट्यूब ने उनका वीडियो हटा दिया और उनके चैनल को भी टर्मिनेट कर दिया।

फैंस को इंस्टाग्राम से जानकारी दी

गौरव खन्ना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके फैंस को बताया कि उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है। गौरव ने बिग-बॉस 19 के बारे में भी बात की और कहा कि लोग इस शो को लड़ाई-झगड़े वाला मानते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। गौरव ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जिन्हें लगता था कि उन्होंने शो में कुछ खास नहीं किया।

Gaurav Khanna YouTube: बिग-बॉस विजेता गौरव की यूट्यूब जर्नी खत्म
बिग-बॉस विजेता गौरव की यूट्यूब जर्नी खत्म

Gaurav Khanna YouTube: चैनल टर्मिनेट होने की वजह

फैंस और अन्य यूट्यूबर्स का कहना है कि गौरव खन्ना ने यूट्यूब के नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने अपने यूट्यूब वीडियो की लिंक इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिससे वीडियो पर कुछ ही देर में लाखों व्यूज आए। यूट्यूब टीम ने इस बढ़ते ट्रैफिक को नियमों के उल्लंघन के रूप में देखा और चैनल को टर्मिनेट कर दिया। हालांकि, गौरव खन्ना ने इस टर्मीनेशन के खिलाफ याचिका दायर की है। अब देखना यह है कि उनका चैनल वापस आएगा या उनकी यूट्यूब जर्नी यहीं समाप्त हो जाएगी।

Written by- Adarsh Kathane

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल