Home » राष्ट्रीय » रायबरेली में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

Up News

Up News: रायबरेली जनपद में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मिलएरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अमावा रोड स्थित ए–3 कैफे, रतापुर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्यवाही

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ए-3 कैफे में नियमों के विपरीत हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना मिलएरिया पुलिस ने मौके पर छापा मारा, जहां अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कैफे से चार लोगों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान अभिनव चौधरी, निखिल यादव, आशीष सरोज और शिवा सरोज के रूप में हुई है।

 

Up News: मौके पर मिलीं आपत्तिजनक सामग्रियां

मौके से पुलिस ने आठ पैकेट तंबाकू, तीन हुक्का पाइप, चार हुक्का फ्लेवर सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैफे बिना किसी वैध अनुमति के हुक्का बार का संचालन कर रहा था।

किस अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही?

इस मामले में थाना मिलएरिया में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध हुक्का बार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

 

ये भी पढ़ें… गोलियों की आवाज से गूंजा सहारनपुर, 24 घंटे में 7 एनकाउंटर, 10 बदमाश गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments