ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » खोड़ा में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, कानून को दिखाया ठेंगा, वीडियो वायरल

खोड़ा में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, कानून को दिखाया ठेंगा, वीडियो वायरल

Ghaziabad News

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नेहरू गार्डन इलाके में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवक ने खुलेआम तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद एक बार फिर साबित हो गया है कि पुलिस चाहे अपराध नियंत्रण के कितने भी दावे करें लेकिन लोगों में उसका खौफ खत्म हो चुका है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक खुलेआम सड़क पर पिस्टल से हवा में फायर कर रहा है। फायर खोलने से पहले वो सिटी बजाता है और फिर ट्रिगर दबा देता है। गोली चलते ही युवक के दोस्तों की खुशी की और मस्ती की आवाज भी वीडियो में आ रही है।आसपास मौजूद लोग इसे मजाक और मस्ती की तरह लेते सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान ना ही कोई इस युवक को रोकता हुआ नजर आ रहा है और ना ही किसी ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस को वायरल वीडियो से इस घटना का पता चला है।

तमंचे से फायरिंग करता हुआ युवक। - Dainik Bhaskar

Ghaziabad News: हर्ष फायरिंग करना अपराध

कानून के मुताबिक, किसी भी सार्वजनिक या निजी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करना अपराध है। हर्ष फायरिंग में अगर गोली भटक जाए तो किसी की जान भी जा सकती है, इसलिए इसे गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है। इसके बावजूद हर्ष फायरिंग की घटनाएं आए दिन सामनेचारी रहती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हथियार अधिनियम और अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

Report BY: विभु मिश्रा

ये भी पढ़े… छठी मंजिल की बालकनी की ग्रिल पर चढ़कर खेलने लगा मासूम, गाजियाबाद से दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल