ख़बर का असर

Home » बिहार » Giriraj Singh: क्या कांग्रेस का ‘पतन’ तय? गिरिराज सिंह ने दिया बड़ा बयान- गांधी परिवार पर सीधा हमला!

Giriraj Singh: क्या कांग्रेस का ‘पतन’ तय? गिरिराज सिंह ने दिया बड़ा बयान- गांधी परिवार पर सीधा हमला!

Giriraj Singh: कांग्रेस की बिहार विधानसभा चुनाव हार पर दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक के दौरान दो नेताओं के बीच हुए टकराव ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इसी घटना को आधार बनाकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस की नेतृत्व शैली और आंतरिक हालात पर करारा प्रहार किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस अब अपने भीतर की लड़ाई से ही कमजोर होती जा रही है।

कांग्रेस नेता नही पता कि पार्टी को किस दिशा में ले जाना

आईएएनएस से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कांग्रेस की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “बिहार में हार के बाद कांग्रेस नेता खुद ही समझ नहीं पा रहे हैं कि पार्टी को किस दिशा में ले जाना है। बैठक में दो नेताओं का आपस में भिड़ जाना बताता है कि कांग्रेस में अंदर क्या चल रहा है।” दरअसल समीक्षा बैठक के दौरान वैशाली से कांग्रेस प्रत्याशी रहे इंजीनियर संजीव और पूर्णिया से चुनाव लड़ चुके जितेंद्र यादव के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी, जिससे बैठक का माहौल तनावपूर्ण बन गया था।

Giriraj Singh: कांग्रेस पार्टी का नुकसान होगा

इसी विवाद का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि जब तक कांग्रेस गांधी परिवार के नेतृत्व में चलेगी, तब तक पार्टी का नुकसान होना तय है। उनका दावा है कि आने वाले समय में कांग्रेस और भी नीचे जाएगी और पार्टी का पतन अब तय माना जा सकता है। गिरिराज सिंह ने इस मौके पर कर्नाटक कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर जो खींचतान चल रही है, वह बेहद अस्थिरता का संकेत है। कांग्रेस वहां शासन से अधिक सत्ता संघर्ष में लगी है, जबकि जनता परेशान है।”

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में लगातार बढ़ती अंदरूनी कलह और गांधी परिवार की दखलंदाजी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा रही है। गिरिराज सिंह का मानना है कि अगर राहुल गांधी और शीर्ष नेतृत्व ने हालात पर ध्यान नहीं दिया, तो कांग्रेस का भविष्य और भी संकट में पड़ सकता है।

ये भी पढ़े….. BIHAR NEWS:कांग्रेस समीक्षा बैठक में आखिर हुआ क्या? धमकी के आरोपों पर संजीव सिंह का बड़ा खुलासा!

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल