ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, इस हफ्ते कीमतों में हल्की गिरावट

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, इस हफ्ते कीमतों में हल्की गिरावट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और Iran, Israel और United States के बीच जारी टकराव का असर अब कमोडिटी बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी हल्की गिरावट आई है। पिछले एक हफ्ते में चांदी करीब 235 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है और अब इसका भाव लगभग 2,60,488 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गया है।

Gold price: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और Iran, Israel और United States के बीच जारी टकराव का असर अब कमोडिटी बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में जहां तेजी देखने को मिल रही है, वहीं सोना और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आमतौर पर युद्ध या वैश्विक तनाव के समय निवेशक सोना-चांदी जैसे सेफ हेवेन की ओर रुख करते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में भारतीय बाजार में इनकी कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

इस हफ्ते सोने के दाम में कमी

India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली और लखनऊ में सोने का भाव, 24 कैरेट: लगभग 1,59,810 रुपये / 10 ग्राम, 22 कैरेट: करीब 1,46,500 रुपये / 10 ग्राम, 18 कैरेट: करीब 1,19,890 रुपये / 10 ग्राम। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में कीमत, 24 कैरेट: करीब 1,59,660 रुपये / 10 ग्राम, 22 कैरेट: करीब 1,46,350 रुपये / 10 ग्राम, 18 कैरेट: करीब 1,19,740 रुपये / 10 ग्राम। चेन्नई में सोना सबसे महंगा, 24 कैरेट: करीब 1,61,020 रुपये / 10 ग्राम, 22 कैरेट: करीब 1,47,600 रुपये / 10 ग्राम, 18 कैरेट: करीब 1,24,000 रुपये / 10 ग्राम, इसके अलावा अहमदाबाद और पटना में भी सोने के दाम लगभग एक जैसे बने हुए हैं, जहां 24 कैरेट सोना करीब 1,59,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

Gold price: एक हफ्ते में कितना बदला सोने का भाव

24 कैरेट गोल्ड: 1,58,751 रुपये से घटकर 1,58,399 रुपये / 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड: 1,45,416 रुपये से घटकर 1,45,093 रुपये / 10 ग्राम, 18 कैरेट गोल्ड: 1,19,063 रुपये से गिरकर 1,18,799 रुपये / 10 ग्राम।

चांदी की कीमत में भी नरमी

Gold price: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी हल्की गिरावट आई है। पिछले एक हफ्ते में चांदी करीब 235 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है और अब इसका भाव लगभग 2,60,488 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गया है। हाजिर बाजार में चांदी ने 10 मार्च को करीब 2,70,944 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ था, जबकि 9 मार्च को इसका न्यूनतम भाव 2,60,056 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। वहीं 24 कैरेट सोने ने 12 मार्च को लगभग 1,60,303 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ था, जबकि 13 मार्च को यह 1,58,399 रुपये के आसपास आ गया था। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते आने वाले दिनों में सोना-चांदी के दामों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

 

ये भी पढ़ें: क्या भारत सच में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल