ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » सोने-चांदी में फिर तेजी: गोल्ड 1.51 लाख के पार, चांदी 2.63 लाख रुपए प्रति किलो पहुंची

सोने-चांदी में फिर तेजी: गोल्ड 1.51 लाख के पार, चांदी 2.63 लाख रुपए प्रति किलो पहुंची

Gold & silver price:

Gold & silver price: वैश्विक संकेतों और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल दर्ज किया गया। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना बढ़कर 1,51,529 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2,63,965 रुपए प्रति किलो के स्तर को पार कर गई।

22 कैरेट सोना ₹1.38 लाख के पार, चांदी में भी तेजी

22 कैरेट सोना 1,38,801 रुपए और 18 कैरेट सोना 1,13,647 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी में 4,465 रुपए की तेजी देखी गई। हाल के दिनों में हाजिर बाजार में सोना 1,76,121 रुपए और चांदी 3,85,933 रुपए प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई भी बना चुकी है।

Gold & silver price: गोल्ड-सिल्वर बना चुके ऑल-टाइम हाई

एमसीएक्स पर भी मजबूती का रुख दिखा, जहां अप्रैल 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 1,52,174 रुपए और मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 2,67,298 रुपए तक पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर सोना 4,936 डॉलर प्रति औंस और चांदी 86 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखी।

Gold & silver price: सुरक्षित निवेश मांग से बढ़ा उतार-चढ़ाव

विशेषज्ञों का कहना है कि सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से जुड़ी उम्मीदों के कारण बुलियन बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। तकनीकी रूप से सोने को 1,45,000 रुपए के आसपास सपोर्ट और 1,55,000 रुपए के पास रेजिस्टेंस दिखाई दे रहा है।

धातु पुराना भाव नया भाव बदलाव
24 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹1,48,746 ₹1,51,529 ▲ ₹2,783
22 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹1,36,251 ₹1,38,801 ▲ ₹2,550
18 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹1,11,560 ₹1,13,647 ▲ ₹2,087
चांदी (1 किलो) ₹2,59,500 ₹2,63,965 ▲ ₹4,465

यह भी पढे़ : दिल्ली में खौफनाक मंगलवार: तीन अलग-अलग इलाकों में हत्या की वारदातों से दहशत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल