ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी: 1.62 लाख पर सोना, 2.76 लाख पर चांदी, निवेशकों के लिए 4 बड़े संकेत

सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी: 1.62 लाख पर सोना, 2.76 लाख पर चांदी, निवेशकों के लिए 4 बड़े संकेत

सोना 1.62 लाख और चांदी 2.76 लाख पार, डॉलर कमजोर और वैश्विक तनाव के कारण तेजी, निवेशकों के लिए संकेत, MCX और COMEX पर कीमतों में रिकॉर्ड उछाल दर्ज।
सोना-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली। सोने का भाव फिर से 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2.76 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गया है।सुबह 10:22 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के 2 अप्रैल के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.07 प्रतिशत बढ़कर 1,62,010 रुपए हो गई। वहीं चांदी के 5 मई के कॉन्ट्रैक्ट में 3.46 प्रतिशत की तेजी आई और यह 2,76,411 रुपए पर पहुँच गया।

सोना-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड
सोना-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतें तेजी दिखा रही हैं। कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.40 प्रतिशत बढ़कर 5,175 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 5.42 प्रतिशत बढ़कर 89.105 डॉलर प्रति औंस हो गई।विशेषज्ञों के अनुसार, सोना और चांदी की बढ़ती कीमतों का मुख्य कारण डॉलर इंडेक्स में कमजोरी है। छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स 98.85 पर आ गया, जबकि सोमवार को यह 99 के ऊपर था।

Gold Silver Price: सोना-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड
सोना-चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड

Gold Silver Price: ईरान-यूएस झगड़े का असर

इसके अलावा, वैश्विक अस्थिरता भी कीमतों को प्रभावित कर रही है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान “बहुत जल्द” खत्म हो जाएगा। ट्रंप ने इसे उस बिंदु के रूप में बताया जब तेहरान के पास ऐसे हथियार विकसित करने की क्षमता नहीं होगी, जो अमेरिका, इजरायल या उनके सहयोगियों के लिए खतरा बन सकें।

वहीं, ईरान ने ट्रंप के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने सरकारी मीडिया के जरिए कहा कि यह निर्णय वाशिंगटन नहीं, बल्कि तेहरान करेगा कि संघर्ष कब समाप्त होगा।इन घटनाओं के कारण वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ गई है, जिससे निवेशक सोने और चांदी में खरीदारी बढ़ाने लगे हैं।

ये भी पढ़े…वैश्विक बाजारों की मजबूती से भारतीय शेयर बाजार में तेजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में जबरदस्त खरीदारी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल