ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत, सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत, सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और डॉलर की कमजोरी के बीच सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया। एमसीएक्स पर सोना और चांदी दोनों में मजबूत बढ़त दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की नजर बाजार पर बनी हुई है।
सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल

Gold Silver Price: पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच बुधवार को कीमती धातुओं यानी सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई मजबूती का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया और दोनों धातुओं ने जोरदार बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की मजबूती का असर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना अपने पिछले बंद भाव 1,38,912 रुपये के मुकाबले करीब 3 प्रतिशत बढ़कर 1,43,079 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं मई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी भी अपने पिछले बंद भाव 2,23,941 रुपये से लगभग 4 प्रतिशत बढ़कर 2,32,898 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली।

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल
सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल

Gold Silver Price: कारोबार के दौरान और बढ़ी कीमतें

खबर लिखे जाने तक सुबह करीब 10:16 बजे एमसीएक्स पर 2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना लगभग 3.96 प्रतिशत यानी 5,498 रुपये की तेजी के साथ 1,44,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं 5 मई डिलीवरी वाली चांदी भी 5.49 प्रतिशत यानी 12,291 रुपये की बढ़त के साथ 2,36,232 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही थी।

मंगलवार को हल्की गिरावट के साथ हुआ था बंद

इससे पहले मंगलवार के कारोबारी सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। एमसीएक्स पर अप्रैल वायदा सोना 0.03 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 1,38,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि मई वायदा चांदी 0.43 प्रतिशत गिरकर 2,23,941 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल
सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल

Gold Silver Price: दिनभर के कारोबार में उतार-चढ़ाव

बुधवार को कारोबार शुरू होने के बाद सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। 2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना एक समय 1,44,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया, जबकि दिन का न्यूनतम स्तर 1,43,079 रुपये रहा।

इसी तरह 5 मई डिलीवरी वाली चांदी भी एक समय 2,37,169 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर तक पहुंची, जबकि दिन का न्यूनतम स्तर 2,32,898 रुपये प्रति किलो रहा।

डॉलर कमजोर होने से मिला सपोर्ट

विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर के कमजोर होने और महंगाई तथा ऊंची ब्याज दरों को लेकर चिंताओं में कुछ कमी आने से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। वहीं मध्य पूर्व में ईरान से जुड़े युद्ध को समाप्त करने की अमेरिकी योजना से जुड़ी खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल

सोना-चांदी की कीमतों में तेज उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़े दाम

वैश्विक बाजार में हाजिर सोने की कीमत लगभग 2.1 प्रतिशत बढ़कर 4,568.29 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। वहीं अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोने के वायदा भाव में 3.8 प्रतिशत की तेजी आई और यह 4,569.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।हालांकि अभी भी सोने की कीमतें संघर्ष शुरू होने से पहले के स्तर की तुलना में लगभग 17 प्रतिशत नीचे बनी हुई हैं।

हाजिर चांदी की कीमत में भी 3.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 73.94 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। इससे पहले चांदी की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से करीब 37 प्रतिशत तक गिर चुकी थीं।

निवेशकों की सोच पर महंगाई का असर

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव ऐसे समय में देखने को मिल रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके बावजूद महंगाई को लेकर बनी चिंता अभी भी निवेशकों के फैसलों को प्रभावित कर रही है।

साथ ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव न किए जाने की संभावना भी बाजार की धारणा को प्रभावित कर रही है।

यह भी पढे़ : दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर! करोल बाग में मेट्रो लाइन के नीचे डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल