ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट, दो दिन में चांदी ₹24 हजार सस्ती

सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट, दो दिन में चांदी ₹24 हजार सस्ती

Gold & Silver Price Today:

Gold & Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में 13 फरवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड जेवेल्लेर्स एसोसिएशन के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 16,700 रुपए घटकर 2,42,433 रुपए पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को चांदी 2,59,133 रुपए प्रति किलो थी। पिछले दो दिनों में चांदी की कीमत में करीब 24 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। 11 फरवरी को चांदी 2,66,449 रुपए प्रति किलो पर थी।

सोने में भी बड़ी गिरावट

10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 2,885 रुपए घटकर 1,52,765 रुपए पर आ गई। गुरुवार को इसकी कीमत 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3,85,933 रुपए प्रति किलो का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था।

Gold & Silver Price Today: इस साल अब तक कितना बढ़ा सोना-चांदी

धातु 31 दिसंबर 2025 की कीमत वर्तमान कीमत कुल बढ़ोतरी
सोना (10 ग्राम, 24 कैरेट) ₹1,33,195 ₹1,52,765 ₹19,570
चांदी (1 किलो) ₹2,30,420 ₹2,42,433 ₹12,013

Gold & Silver Price Today: 2025 में रिकॉर्ड तेजी

पूरे वर्ष 2025 में सोना 57 हजार रुपए (करीब 75 प्रतिशत) महंगा हुआ। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया। चांदी में इससे भी अधिक उछाल देखने को मिला। 2025 में चांदी 1.44 लाख रुपए (करीब 167 प्रतिशत) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए की थी, जो वर्ष के अंत तक 2,30,420 रुपए हो गई।

सर्टिफाइड सोना ही खरीदें

विशेषज्ञों का कहना है कि हमेशा  ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड्स द्वारा हॉलमार्क किया हुआ प्रमाणित सोना ही खरीदना चाहिए। हॉलमार्क पर अंकित अल्फान्यूमेरिक कोड से सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है और यह उपभोक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि वैश्विक परिस्थितियों और मांग-आपूर्ति के आधार पर आगे भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

यह भी पढे़ : इंडियन रेलवे में टिकट बुकिंग पारदर्शिता के लिए बड़ा कदम, 3 करोड़ से अधिक संदिग्ध आईडी निष्क्रिय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल