Gold- Silver Price Update: शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सोने का दाम फिर से 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे और चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपए प्रति किलो से कम हो गई है।आईबीजेए (इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन) ने दोपहर 12 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,748 रुपए घटकर 1,58,555 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पहले यह 1,60,303 रुपए था।

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
22 कैरेट सोना 1,46,838 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,45,236 रुपए पर आ गया। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,20,227 रुपए से घटकर 1,18,916 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। यह 8,350 रुपए कम होकर 2,59,951 रुपए प्रति किलो हो गई, जबकि इससे पहले यह 2,68,301 रुपए थी।
आईबीजेए दिन में दो बार, दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे, सोने-चांदी की ताज़ा कीमतें जारी करता है।एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 2 अप्रैल, 2026 के सोने के कॉन्ट्रैक्ट दोपहर 12:30 बजे 0.40 प्रतिशत कमजोर होकर 1,59,632 रुपए पर थे। चांदी के 5 मई, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट 1.81 प्रतिशत गिरकर 2,63,099 रुपए पर दर्ज हुए।

Gold- Silver Price Update: वैश्विक तनाव से सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतें कमजोर रही। सोना 5,092 डॉलर प्रति औंस और चांदी 82 डॉलर प्रति औंस पर रही। सोने की कीमत में गिरावट 0.64 प्रतिशत और चांदी की कीमत में 3 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एनालिस्ट मनव मोदी के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर तनाव के कारण सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। दूसरी तरफ, ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि और बढ़ती मुद्रास्फीति की चिंताओं के चलते अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड बढ़ रहे हैं। इससे सोने पर दबाव बढ़ रहा है।
ये भी पढ़े… “पानीपत में संघ का बड़ा मंथन शुरू, अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का संघ प्रमुख ने किया उद्घाटन”







