ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » सोना-चांदी लगातार तीसरे दिन सस्ते: 10 ग्राम सोना ₹1,835 गिरकर ₹1.58 लाख पर, 3 दिन में ₹8,720 कम हुआ भाव

सोना-चांदी लगातार तीसरे दिन सस्ते: 10 ग्राम सोना ₹1,835 गिरकर ₹1.58 लाख पर, 3 दिन में ₹8,720 कम हुआ भाव

Gold & silver rate:

Gold & silver rate:  सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार (6 मार्च) को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,835 घटकर ₹1,58,751 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। गुरुवार को सोना ₹1,60,586 प्रति 10 ग्राम था। इस तरह तीन दिनों में सोना ₹8,720 सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी ₹3,489 गिरकर ₹2,60,723 पर पहुंच गई। इससे पहले इसका भाव ₹2,64,212 प्रति किलो था। पिछले तीन दिनों में चांदी ₹29,125 तक सस्ती हो चुकी है।

प्रॉफिट बुकिंग से आई गिरावट

विशेषज्ञों के अनुसार सोना-चांदी के दामों में यह गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है। हाल के दिनों में कीमतों में तेज उछाल के बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूलना शुरू किया, जिससे बाजार में कीमतें नीचे आईं।

Gold & silver rate: शहर-शहर अलग क्यों होते हैं सोने के दाम

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में ईंधन और सुरक्षा का खर्च आता है। आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर कीमतें बढ़ सकती हैं।

2. खरीदारी की मात्रा
दक्षिण भारत जैसे क्षेत्रों में सोने की खपत ज्यादा है। यहां बड़ी मात्रा में खरीदारी होने से ज्वेलर्स को छूट मिलती है, जिसका फायदा ग्राहकों को भी मिलता है।

3. लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन
हर राज्य और शहर के अपने ज्वेलरी एसोसिएशन होते हैं, जो स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।

4. ज्वेलर्स का पुराना स्टॉक
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, इसका भी असर पड़ता है। जिनके पास सस्ता पुराना स्टॉक होता है, वे कम कीमत पर बेच सकते हैं।

Gold & silver rate: ऑल टाइम हाई से चांदी ₹1.25 लाख तक गिरी

धातु 31 दिसंबर 2026 29 जनवरी 2026 (ऑल टाइम हाई) अब तक बदलाव
🥇 सोना ₹1.33 लाख / 10 ग्राम ₹1.76 लाख / 10 ग्राम ₹17,370 सस्ता
🥈 चांदी ₹2.30 लाख / किलो ₹3.86 लाख / किलो ₹1,25,210 सस्ती

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें। इससे सोने की शुद्धता का पता चलता है।

2. कीमत जरूर जांचें
सोना खरीदने से पहले उसकी कीमत IBJA जैसी विश्वसनीय वेबसाइट से क्रॉस-चेक करें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम अलग-अलग होते हैं।

यह भी पढे़ : ADR रिपोर्ट- भाजपा की इनकम ₹6,769 करोड़: राष्ट्रीय पार्टियों की कमाई में 85% हिस्सा; कांग्रेस से कई गुना आगे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल