ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » रिकॉर्ड हाई के बाद सोना-चांदी धड़ाम, दो दिन में हजारों की गिरावट

रिकॉर्ड हाई के बाद सोना-चांदी धड़ाम, दो दिन में हजारों की गिरावट

Gold & Silver update:

Gold & Silver update: 6 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार, चांदी की कीमत 9,410 रुपए गिरकर 2,44,929 रुपए प्रति किलो पर आ गई। इससे पहले गुरुवार को इसका भाव 2,54,339 रुपए था। महज दो दिनों में चांदी 37,533 रुपए सस्ती हो चुकी है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 424 रुपए घटकर 1,52,078 रुपए पर पहुंच गया। गुरुवार को यह 1,52,502 रुपए पर था। दो दिन में सोना 6,080 रुपए सस्ता हुआ है।गौरतलब है कि 29 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

तीन दिन में 1.60 लाख तक टूटी थी चांदी

धातु पहले का भाव गिरकर हुआ कुल गिरावट
चांदी (प्रति किलो) ₹4,00,000 ₹2,41,000 ₹1,60,000
सोना (10 ग्राम 24 कैरेट) ₹1,70,000 ₹1,40,000 ₹26,000

इससे पहले 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी की कीमत में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई थी। इस दौरान चांदी करीब 1.60 लाख रुपए तक लुढ़क गई थी। वहीं सोने में भी लगभग 26 हजार रुपए की गिरावट आई थी। वायदा कारोबार में Multi Commodity Exchange (MCX) पर चांदी 4 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर से गिरकर करीब 2.41 लाख रुपए पर आ गई थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.70 लाख रुपए से फिसलकर 1.40 लाख रुपए तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद दोनों धातुओं में कुछ तेजी भी देखने को मिली।

Gold & Silver update: गिरावट की दो बड़ी वजह आई सामने 

1. प्रॉफिट बुकिंग:
हाल के दिनों में सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। ऐसे में निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए बड़े पैमाने पर बिकवाली की, जिससे कीमतों में गिरावट आई।

2. फिजिकल डिमांड में कमी:
ऑल टाइम हाई के बाद बाजार में फिजिकल डिमांड कमजोर पड़ी। साथ ही औद्योगिक उपयोग को लेकर भी चिंताएं बढ़ीं, जिससे दबाव और बढ़ गया।

Gold & Silver update: सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें:
हमेशा Bureau of Indian Standards (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) के रूप में होता है, जिससे शुद्धता की पुष्टि होती है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें:
सोना खरीदने से पहले उसके दिन का भाव अलग-अलग विश्वसनीय स्रोतों से जांच लें। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं, इसलिए वजन और रेट की सही जानकारी जरूरी है। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों को बाजार की चाल समझकर ही निवेश या खरीदारी का फैसला करना चाहिए।

यह भी पढे़ : इस्लामाबाद में जुमे की नमाज़ के दौरान शिया इमामबाड़े में आत्मघाती हमला, 31 की मौत, 169 घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल