ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर में निवेश की बंपर तैयारी, जीबीसी 5.0 से पहले 7,000 करोड़ लक्ष्य!

गोरखपुर में निवेश की बंपर तैयारी, जीबीसी 5.0 से पहले 7,000 करोड़ लक्ष्य!

Gorakhpur investment target: गोरखपुर में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 5.0 से पहले निवेश को बढ़ावा देने की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने जिले के लिए 7,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य तय किया है। अधिकारियों के मुताबिक इस लक्ष्य का बड़ा हिस्सा पहले ही हासिल कर लिया गया है।

लक्ष्य का दो-तिहाई हिस्सा पहले ही पूरा

यूपी में निवेश और उद्योग विभाग के अधिकारी शेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए संभावित निवेशकों से संपर्क कर रहे हैं। नए निवेश से जिले में औद्योगिक विकास की रफ्तार बढ़ने और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। इन्वेस्ट यूपी के रिलेशनशिप मैनेजर अभिषेक सिंह के अनुसार अब तक 5018 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव (एमओयू) प्राप्त हो चुके हैं।

Gorakhpur investment target: गीडा और विभागों को भी मिला लक्ष्य

सरकार ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) को अलग से निवेश लक्ष्य दिया है। इसके अलावा अन्य विभागों को भी निवेश लाने की जिम्मेदारी दी गई है। आबकारी विभाग ने 300 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 2679 करोड़ रुपये की उपलब्धि दर्ज की है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 3500 करोड़ के लक्ष्य में से 1860 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जुटाए हैं।हथकरघा विभाग ने 30 करोड़ के लक्ष्य में से 11.42 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को प्रक्रियात्मक बना दिया है।

मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल में जीबीसी के चार संस्करण

मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल में अब तक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) के चार संस्करण आयोजित हो चुके हैं। इन आयोजनों के जरिए प्रदेश में कई बड़े निवेश प्रोजेक्ट्स शुरू हुए हैं, जिससे औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं।

Gorakhpur investment target: जीबीसी 4.0 में गोरखपुर का शानदार प्रदर्शन

उद्योग उपायुक्त उज्जवल सिंह  के अनुसार जीबीसी 5.0 के लक्ष्य से भी अधिक निवेश लाने के लिए संभावित परियोजनाओं की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि जीबीसी 4.0 में गोरखपुर का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था, जहां 2,500 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 17,322 करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतारा गया था।

ये भी पढ़े… खर्ग द्वीप पर हमले से भड़का ईरान, अमेरिका को चेतावनी – ‘अंजाम अच्छा नहीं होगा’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल