ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » अल्ट्रासाउंड के नाम पर उतरवाए कपड़े, गोरखपुर अस्पताल में महिला से अश्लील हरकत, चिल्लाने पर बोला ‘मार डालूंगा’

अल्ट्रासाउंड के नाम पर उतरवाए कपड़े, गोरखपुर अस्पताल में महिला से अश्लील हरकत, चिल्लाने पर बोला ‘मार डालूंगा’

Gorakhpur News

Gorakhpur News: एक तरफ तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है। हालांकि, खुद सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ यह बात कहते नजर आते हैं कि यदि प्रदेश में किसी ने महिला के साथ किसी भी तरह की बदतमीजी की तो अगले चौराहे पर उसका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। लेकिन गोरखपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यहां एक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला के साथ कर्मचारी ने बदतमीजी की। हद तो तब हो गई जब कर्मचारियों ने महिला से यह कहा कि कपड़े उतारो तभी अल्ट्रासाउंड हो सकेगा। इसके बाद महिला के न्यूड होने पर कर्मचारियों ने अश्लीलता करने की कोशिश की। लेकिन जब महिला चिल्लाई तो उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।

पहले पढ़े क्या है मामला…

ये मामला गुरुवार का है। जो जिला महिला अस्पताल का बताया जा रहा है। जिसके बाद अज शुक्रवार को महिला की शिकायत पर कोतवाली में FIR दर्ज कर की गई है। फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस टीम अस्पताल के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में जांच के लिए जिला अस्पताल ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है।

Gorakhpur News: महिला ने मामले में क्या बताया? 

इस मामले में गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि वह 11 दिसंबर की सुबह लगभग 9 बजे इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर की जांच के दौरान उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई, जिससे उसकी बीमारी का कारण स्पष्ट हो सके। डॉक्टर के निर्देश पर महिला अस्पताल के दूसरे विभाग में पेट का अल्ट्रासाउंड कराने गई, जहाँ अभिमन्यु गुप्ता नाम का कर्मचारी जांच कर रहा था। महिला का आरोप है कि कुछ देर बाद उसका नंबर आने पर वह जांच कक्ष में गई। अंदर प्रवेश करते ही अभिमन्यु गुप्ता उसे संदिग्ध नज़रों से ऊपर से नीचे तक घूरने लगा। पर्चा देखने के बाद उसने महिला से कहा कि मैडम, अल्ट्रासाउंड के लिए आपको पूरे कपड़े उतारने होंगे। इसके बाद मसाज भी करनी पड़ेगी। कर्मचारी की बातों पर भरोसा करते हुए महिला ने कपड़े उतार दिए। जिसके बाद न्यूड होने पर अभिमन्यु मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। मैंने चिल्लाने की कोशिश की, तो मेरा मुंह दबाने लगा। गालियां देने लगा। मैंने उसके चंगुल से बचने के लिए चिल्लाना शुरू किया और जान से मारने की धमकी देकर उसने मुझे भगा दिया।

पीड़िता महिला ने बताया कि घटना के बाद उसने महिला अस्पताल में कई जगह शिकायत की, लेकिन उसकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर वह कोतवाली थाने पहुंची और प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। महिला का कहना है कि वह पूरी उम्मीद और भरोसे के साथ जिला महिला अस्पताल आई थी, लेकिन वहां उसके साथ ऐसी घटना होगी, इसका उसे अंदाज़ा भी नहीं था।

SIC जय कुमार
                                                                                       SIC जय कुमार

वहीं इस मामले को लेकर SIC जय कुमार का कहना है कि महिला ने कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अफसरों को जानकारी दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े… मुजफ्फरनगर में मस्जिद के मुअज्जिन ने दी दरोगा को जान से मारने की धमकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल