Hanuman Jayanti 2026: चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि इस साल 2 अप्रैल, गुरुवार को है। इस दिन भगवान श्रीराम के अति प्रिय भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हनुमान जी को शक्ति, भक्ति, साहस और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक माना जाता है। इस पावन अवसर पर हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, रामायण पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है।

धार्मिक अनुष्ठान और व्रत का महत्व
हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ और राम नाम जप करने को विशेष फलदायी माना जाता है। भक्त संकल्प लेकर व्रत भी रख सकते हैं। चूंकि यह पूर्णिमा तिथि है, इसलिए चंद्रमा की पूजा भी इस दिन विशेष महत्व रखती है। संकट मोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव के मौके पर दान-पुण्य करना और गरीबों को भोजन कराने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। हनुमान जी की कृपा से भक्तों को साहस, बुद्धि और संकट मोचन का आशीर्वाद मिलता है।

Hanuman Jayanti 2026: दिन और समय का विवरण
इस दिन सूर्योदय सुबह 6:10 बजे और सूर्यास्त शाम 6:39 बजे होगा, जबकि चंद्रोदय शाम 7:07 बजे होगा। तिथि पूर्णिमा सुबह 7:41 बजे तक रहेगी, इसके बाद कृष्ण प्रतिपदा लग जाएगी, हालांकि उदयातिथि के अनुसार पूरे दिन पूर्णिमा का ही महत्व रहेगा। नक्षत्र हस्त दोपहर 5:38 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा। योग ध्रुव दोपहर 2:20 बजे तक और करण बव सुबह 7:41 बजे तक रहेगा।
शुभ मुहूर्त और अमृतकाल
शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:38 से 5:24 बजे तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:50 बजे तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2:30 से 3:20 बजे तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 6:38 से 7:01 बजे तक रहेगा। इसके अलावा, अमृत काल सुबह 11:18 से दोपहर 12:59 बजे तक रहेगा।

Hanuman Jayanti 2026: अशुभ समय का ध्यान
अशुभ समय में राहुकाल दोपहर 1:59 से 3:32 बजे तक, यमगंड सुबह 6:10 से 7:44 बजे तक, गुलिक काल सुबह 9:18 से 10:51 बजे तक और दुर्मुहूर्त सुबह 10:20 से 11:10 बजे तक तथा दोपहर 3:20 से 4:10 बजे तक रहेगा।चैत्र मास की पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव का महत्व, पूजा, व्रत, शुभ-अशुभ समय और धार्मिक अनुष्ठान जानें।
चैत्र मास की पूर्णिमा 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, राम नाम जप और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। शुभ-अशुभ समय और पूजा विधि से भक्तों को आशीर्वाद मिलता है।
ये भी पढ़े…साप्ताहिक राशिफल: मेष से मीन तक जानिए इस सप्ताह करियर, धन और स्वास्थ्य में क्या होगा खास







