Haryana News: तावडू के विधायक तेजपाल तंवर ने एक बार फिर तावडू को गुरुग्राम जिले में शामिल करने की मांग जोर-शोर से उठाई है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की पुरानी मांग है और इसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
गुरुग्राम में पूर्ण विलय की मांग
विधायक ने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया जल्द पूरी होनी चाहिए। कुछ गांवों को गुरुग्राम में शामिल करने की चर्चा है, लेकिन उनकी मांग पूरे तावडू क्षेत्र के विलय की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की आगामी महारैली में वे इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे।
Haryana News: सीएम की ‘सोहना-तावडू विकसित महारैली’
15 फरवरी को तावडू अनाज मंडी में मुख्यमंत्री की ‘सोहना-तावडू विकसित महारैली’ आयोजित होगी। यह तावडू में मुख्यमंत्री की पहली विशेष रैली होगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी शामिल होंगे। रैली में करीब 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
सुरक्षा और तैयारियां पूरी
प्रशासन ने रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में 700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हेलीपैड से रैली स्थल तक ट्रैफिक प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। डीसी अखिल पिलानी और अन्य अधिकारियों ने स्थल का अंतिम निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह है।
ये भी पढ़ें…कानून से ऊपर कोई नहीं: सीताराम दास महाराज ने सीएम योगी के बयान का किया समर्थन






