ख़बर का असर

Home » स्वास्थ्य » तनाव बढ़ा रहा दिल की बीमारियों का खतरा, इन आसान उपायों से रखें हृदय को सुरक्षित

तनाव बढ़ा रहा दिल की बीमारियों का खतरा, इन आसान उपायों से रखें हृदय को सुरक्षित

तनाव हमारी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालता है और दिल की सेहत को प्रभावित कर सकता है। गहरी सांस, योग, संतुलित आहार, अच्छी नींद और मेडिटेशन से तनाव कम कर दिल को स्वस्थ रखा जा सकता है।
दिल की सेहत और तनाव कम करने के आसान उपाय

Heart Health Tips: आज के समय में लगभग हर किसी की जिंदगी में तनाव आम हो गया है। काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां और बदलती जीवनशैली धीरे-धीरे हमारे मन पर असर डालती हैं, और इसका असर सीधे शरीर पर भी पड़ता है। खासकर दिल पर तनाव का प्रभाव सबसे ज्यादा देखा जाता है। डॉक्टरों और विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार रहने वाला तनाव हृदय रोगों का खतरा बढ़ा सकता है।

तनाव के समय शरीर में ऐसे हार्मोन निकलते हैं जो ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को बढ़ा देते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम समय रहते कुछ आसान आदतें अपनाकर अपने दिल को स्वस्थ रखें।

दिल की सेहत और तनाव कम करने के आसान उपाय
दिल की सेहत और तनाव कम करने के आसान उपाय

गहरी सांस से मन शांत करें

गहरी सांस लेना सबसे सरल और प्रभावी तरीका है, जो तनाव को तुरंत कम करने में मदद करता है। आयुर्वेद और योग में इसे प्राणायाम का हिस्सा माना गया है, जिसमें सांस के जरिए शरीर और मन दोनों को संतुलित किया जाता है। धीरे-धीरे गहरी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और मन शांत होता है। विज्ञान भी मानता है कि इससे नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है और दिल की धड़कन सामान्य रहती है।

Heart Health Tips: दिल की सेहत और तनाव कम करने के आसान उपाय
दिल की सेहत और तनाव कम करने के आसान उपाय

Heart Health Tips: योग और वॉक से तनाव कम

इसके अलावा, रोजाना वॉक करना या योगाभ्यास करना भी तनाव घटाने में मददगार होता है। इस दौरान शरीर में ऐसे हार्मोन बनते हैं जो मूड को बेहतर बनाते हैं और तनाव को कम करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, यह शरीर की ऊर्जा को संतुलित रखने का तरीका है। वहीं विज्ञान कहता है कि एक्सरसाइज ब्लड सर्कुलेशन को सुधारती है और दिल को मजबूत बनाती है।

सही डाइट दिल को स्वस्थ रखे

संतुलित आहार का प्रभाव सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि मन पर भी पड़ता है। आयुर्वेद में सात्विक भोजन को सबसे अच्छा माना गया है, जो मन को शांत और स्थिर रखता है। ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और पर्याप्त पानी शरीर को जरूरी पोषण देते हैं और तनाव को घटाने में मदद करते हैं। विज्ञान भी कहता है कि सही डाइट सूजन को कम करती है और दिल की सेहत को बेहतर बनाती है।

दिल की सेहत और तनाव कम करने के आसान उपाय
दिल की सेहत और तनाव कम करने के आसान उपाय

गहरी नींद से तनाव घटाएँ

अच्छी नींद भी तनाव पर नियंत्रण रखने में अहम भूमिका निभाती है। जब शरीर को पर्याप्त आराम मिलता है, तो मन भी शांत रहता है और दिनभर की थकान दूर हो जाती है। रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेने से हार्मोन संतुलित रहते हैं और हृदय पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता।

मेडिटेशन एक और तरीका है, जो मानसिक शांति और हृदय स्वास्थ्य दोनों के लिए बेहद प्रभावी है। नियमित मेडिटेशन करने से तनाव हार्मोन का स्तर कम होता है और हृदय की कार्यप्रणाली बेहतर रहती है।

ये भी पढ़े…गर्मियों में पुदीना क्यों है जरूरी? जानें 5 जबरदस्त फायदे जो शरीर को देंगे ठंडक और राहत

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल