ख़बर का असर

Home » हिमाचल » हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, सिरमौर में बस खाई में गिरी, 8 की मौत

हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, सिरमौर में बस खाई में गिरी, 8 की मौत

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार में कुपवी–शिमला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
Himachal news:

Himachal news: हिमाचल प्रदेश के हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया। सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल अंतर्गत हरिपुरधार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और चीख-पुकार मच गई।

कुपवी–शिमला मार्ग पर बड़ा हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस ‘जीत कोच’ कुपवी से शिमला की ओर जा रही थी। जैसे ही बस हरिपुरधार बाजार पार कर शिमला मार्ग पर आगे बढ़ी, लगभग 100 से 200 मीटर की दूरी पर चालक ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस सड़क से फिसलती हुई कई सौ फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे के समय बस में करीब तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

Himachal news: खाई से अब तक 5 शव बरामद

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। इसके साथ ही संगड़ाह, राजगढ़ और ददाहू से पुलिस तथा प्रशासनिक टीमें घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं। पुलिस अधीक्षक एन.एस. नेगी स्वयं हालात का जायजा लेने के लिए मौके की ओर रवाना हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि अब तक 5 शवों को खाई से बाहर निकाला जा चुका है, जबकि अन्य यात्रियों को निकालने का अभियान लगातार जारी है।

Himachal news: मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में रेफर किया गया है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। राहत एवं बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पुलिस और ग्रामीण भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग पहले भी दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात रहा है और सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से ऐसे हादसे बार-बार सामने आते हैं। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं और चालक की भूमिका सहित तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढे़ : टीएमसी सांसदों की हिरासत पर ममता बनर्जी का तीखा हमला, बोलीं- लोकतंत्र भाजपा की जागीर नहीं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल