ख़बर का असर

Home » लाइफस्टाइल » होली 2026 : असरदार तरीकों से होली के जिद्दी रंगों से बचाएं अपने नाखून

होली 2026 : असरदार तरीकों से होली के जिद्दी रंगों से बचाएं अपने नाखून

होली पर केमिकल वाले रंग नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने नाखूनों को दाग और कमजोरी से बचा सकते हैं। त्योहार का आनंद लें, लेकिन थोड़ी सावधानी जरूर रखें।
होली में नाखूनों की सुरक्षा

Holi Nail Care Tips: होली हमारे देश का एक बहुत ही खास और खुशियों से भरा त्योहार है। सनातन धर्म में इसका विशेष महत्व माना जाता है। इस साल 4 मार्च को पूरे देश में रंग और गुलाल के साथ होली बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन लोग आपसी गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, मिठाइयां खिलाते हैं और प्यार व स्नेह के साथ इस पारंपरिक पर्व का आनंद लेते हैं।

होली में नाखूनों की सुरक्षा
होली में नाखूनों की सुरक्षा

रंगों की रौनक, दागों की चिंता

होली को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। बाजारों में रंग और गुलाल की दुकानों पर भीड़ दिखाई दे रही है। घरों में तरह-तरह के पकवान बनने लगे हैं, जिनकी खुशबू माहौल को और भी खास बना रही है।

ज्यादातर लोग होली को पूरे दिल से मनाना पसंद करते हैं। हालांकि, आजकल बहुत से लोग केमिकल वाले पक्के रंगों की वजह से होली खेलने में हिचकिचाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि रंग खेलने के बाद गुलाल और पक्का रंग हाथ-पैरों के नाखूनों में फंस जाता है। कई बार बार-बार धोने के बाद भी ये दाग जल्दी नहीं निकलते और हफ्तों तक नाखूनों में दिखाई देते रहते हैं।

Holi Nail Care Tips: होली में नाखूनों की सुरक्षा
होली में नाखूनों की सुरक्षा

Holi Nail Care Tips: जिद्दी रंगों से नाखून सुरक्षित रखें

अगर आप भी होली को बहुत पसंद करते हैं, लेकिन अपने नाखूनों की सेहत और खूबसूरती को लेकर चिंतित रहते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाकर आप अपने नाखूनों को केमिकल वाले जिद्दी रंगों से बचा सकते हैं।

सबसे पहले, होली खेलने से पहले अपने नाखूनों पर गहरे रंग का नेल पेंट लगा लें। अगर आप रंगीन नेल पेंट नहीं लगाना चाहतीं, तो कम से कम ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का एक कोट जरूर लगाएं। इससे नाखूनों पर एक सुरक्षात्मक परत बन जाती है, जो रंग और गुलाल को सीधे नाखूनों से चिपकने नहीं देती और दाग कम लगते हैं।

होली में नाखूनों की सुरक्षा
होली में नाखूनों की सुरक्षा

रंगों से पहले नाखूनों की तैयारी

लंबे नाखून रखने वालों को होली में ज्यादा दिक्कत हो सकती है, क्योंकि रंग उनके अंदर ज्यादा भर जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि होली से पहले नाखूनों को थोड़ा छोटा या ट्रिम कर लें। इसके बाद उन पर नेल पेंट का एक या दो कोट लगा लें, ताकि सुरक्षा और बढ़ जाए।

इसके अलावा, होली खेलने से पहले अपने हाथों और नाखूनों पर अच्छी तरह मॉइस्चराइजर लगाएं। आप सरसों का तेल या नारियल का तेल भी लगा सकते हैं। इससे त्वचा और नाखूनों पर एक चिकनी परत बन जाती है, जो रंगों को अंदर तक जाने से रोकती है।

इन आसान उपायों को अपनाकर आप बेझिझक होली का आनंद ले सकते हैं और अपने नाखूनों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। इस बार होली खेलें खुलकर, लेकिन थोड़ी सी सावधानी के साथ।

ये भी पढ़ें…सुबह की शुरुआत तुलसी-अदरक के हेल्दी ड्रिंक से करें, पाएं इम्यूनिटी, पाचन और त्वचा में चमक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल