ख़बर का असर

Home » पश्चिम बंगाल » 77 वर्षीय मरीज की अस्पताल में हुई आत्महत्या, लापरवाही पर उठे सवाल

77 वर्षीय मरीज की अस्पताल में हुई आत्महत्या, लापरवाही पर उठे सवाल

उत्तरीपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में 77 वर्षीय मरीज नरेन्द्रनाथ भुइँया ने उपचार के दौरान फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अस्पताल प्रशासन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। परिजन घटना की जांच की मांग कर रहे हैं।
उत्तरीपाड़ा अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या

Hospital Suicide: हुगली के उत्तरीपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में इलाज करा रहे एक बुजुर्ग मरीज द्वारा हॉस्पिटल में ही की गई आत्महत्या की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान 77 वर्षीय नरेन्द्रनाथ भुइँया बताई जा रही है। वो अपने परिवार के साथ उत्तरीपाड़ा के चक लेन में रहता था। काफी लंबे समय से नरेन्द्रनाथ को सांस लेने में परेशानी हो रही थी और हाल ही में उनके टेस्ट के उन्हें टीबी होने की भी पुष्टि हुई थी, जिसके लिए उनका उत्तरीपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Hospital Suicide: उत्तरीपाड़ा अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या
उत्तरीपाड़ा अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या

अस्पताल प्रशासन ने कोई प्रतिक्रिया देने से किया इंकार

घटना के बारे में तब मालूम हुआ जब अस्पताल कर्मचारियों ने आज सुबह देखा कि मरीज ने गमछे जैसे कपड़े का इस्तेमाल करके फांसी लगा ली है। जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना पर अस्पताल के सुपर और डिप्टी सुपर ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

Hospital Suicide: परिजन मांग रहे घटना की न्यायिक जांच

जिसके बाद अस्पताल में मौजूद दूसरे सभी मरीजों के परिजन इस घटना के बाद सवाल उठा रहे हैं कि “जब मरीज अस्पताल में निगरानी के तहत था तो वह आत्महत्या कैसे कर सका?” उन सभी का कहना है कि यह मामला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से जुड़ा हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि नरेन्द्रनाथ भुइँया के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए श्रीरामपुर वाल्स अस्पताल भेजा जाएगा। साथ ही, परिजनों ने इस मामले पर जांच की मांग की है।

ये भी खबरें पढ़े…  अमित मालवीय का आरोप: ममता ने एसआईआर पर भ्रम फैलाया, पर खुद आखिरी दिन फॉर्म जमा किया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल