ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » भारतीय टीम ने खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी: काव्या मारन ने अबरार अहमद पर ₹2.34 करोड़ की बोली लगाई

भारतीय टीम ने खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी: काव्या मारन ने अबरार अहमद पर ₹2.34 करोड़ की बोली लगाई

सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को 2.34 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही वह भारतीय मालिकाना हक वाली टीम से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर काव्या मारन को लेकर विवाद और आलोचना भी शुरू हो गई है।
2.34 करोड़ में सनराइजर्स लीड्स से जुड़े पाकिस्तानी स्पिनर

Hundred League Auction: भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया। टीम की काव्या मारन ने उन्हें 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपए) में खरीदा। इसके साथ ही अबरार अहमद 21 जुलाई से शुरू होने वाली द हंड्रेड लीग में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, उन्हें टीम में शामिल करने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर काव्या मारन की आलोचना भी हो रही है।

2.34 करोड़ में सनराइजर्स लीड्स से जुड़े पाकिस्तानी स्पिनर
2.34 करोड़ में सनराइजर्स लीड्स से जुड़े पाकिस्तानी स्पिनर

भारत-पाक तनाव के बीच सन ग्रुप की नई टीम

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध रहे हैं। इसी कारण आईपीएल की फ्रेंचाइजियों ने 2009 के बाद से किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को साइन नहीं किया है। चेन्नई की मीडिया कंपनी सन ग्रुप ने पिछले साल नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स में पहले 49% हिस्सेदारी ईसीबी से और बाकी 51% हिस्सेदारी यॉर्कशायर काउंटी क्लब से करीब 10 करोड़ पाउंड में खरीदी थी। इसके बाद टीम का नाम बदलकर सनराइजर्स लीड्स कर दिया गया।

सन ग्रुप क्रिकेट की अन्य लीगों में भी टीमों का मालिक है। यह सनराइजर्स हैदराबाद में इंडियन प्रीमियर लीग और सनराइजर्स ईस्टर्न केप में एसए20 लीग की टीमों का मालिक है। हालांकि इन दोनों टीमों में फिलहाल कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेल रहा है।

Hundred League Auction: उस्मान तारिक भी 1.72 करोड़ रुपए में बिके

इस नीलामी में बिकने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक रहे। उन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने 1.40 लाख पाउंड (करीब 1.72 करोड़ रुपए) में खरीदा। वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सैम अयूब इस नीलामी में अनसोल्ड रहे, यानी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला।

Hundred League Auction 2.34 करोड़ में सनराइजर्स लीड्स से जुड़े पाकिस्तानी स्पिनर
2.34 करोड़ में सनराइजर्स लीड्स से जुड़े पाकिस्तानी स्पिनर

मुस्तफिजुर रहमान को लेकर पहले भी हुआ था विवाद

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में हुए आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान  को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था।

इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याओं को लेकर भारत में इसका विरोध शुरू हो गया। इसके बाद बीसीसीआई के कहने पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज कर दिया। इस फैसले से नाराज होकर बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।

इतना ही नहीं, बांग्लादेश ने भारत में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने से भी इनकार कर दिया था। इसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया।

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का किया था बॉयकॉट

इस टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच खेलने का बॉयकॉट कर दिया था। हालांकि बाद में श्रीलंका के राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दे दी।

15 फरवरी को कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक लगाया था।

ये भी पढ़े: T20 World Cup जीत के बाद हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, जानिए इस मंदिर का इतिहास और खासियत

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल