ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » गड़बड़ी से भरे एडवांस टैक्स ईमेल्स, आयकर विभाग ने करदाताओं से की अपील

गड़बड़ी से भरे एडवांस टैक्स ईमेल्स, आयकर विभाग ने करदाताओं से की अपील

Income Tax

Income Tax: हाल ही में आयकर विभाग द्वारा भेजे गए एडवांस टैक्स रिमाइंडर मेल में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। इस मुद्दे पर शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने एक स्पष्टीकरण जारी किया और करदाताओं से इन ईमेल्स को फिलहाल नजरअंदाज करने की अपील की है।

गलत जानकारी वाले ईमेल भेजे गए

कई करदाताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने आरोप लगाया कि उन्हें ऐसे ईमेल मिले हैं जिनमें उनके द्वारा किए गए एडवांस टैक्स भुगतान के बारे में गलत जानकारी दी गई थी। ईमेल में उन ट्रांजैक्शन्स का भी उल्लेख किया गया था, जो करदाताओं ने किए ही नहीं थे। इसके कारण कई लोग भ्रमित हो गए थे।

Income Tax: आयकर विभाग का स्पष्टीकरण

आयकर विभाग ने अपनी ओर से स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि इन गलत जानकारी वाले ईमेल्स का उद्देश्य केवल एक रिमाइंडर था, ताकि करदाता अपने वित्तीय लेन-देन की सही समीक्षा कर सकें। विभाग ने इस गड़बड़ी के लिए खेद प्रकट किया और कहा कि वह इसे ठीक करने के लिए अपने सर्विस प्रोवाइडर के साथ काम कर रहा है।

करदाताओं को सलाह

आयकर विभाग ने करदाताओं को सलाह दी है कि वे इन त्रुटिपूर्ण ईमेल्स को नजरअंदाज करें। साथ ही, वे अपने ट्रांजैक्शन्स की सही जानकारी के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल के कंप्लायंस पोर्टल में जाकर ई-कैंपेन टैब में विवरण की जांच कर सकते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल