ख़बर का असर

Home » अंतर्राष्ट्रीय » रूसी तेल पर भारत को छूट? व्हाइट हाउस का चौंकाने वाला बयान

रूसी तेल पर भारत को छूट? व्हाइट हाउस का चौंकाने वाला बयान

India buy Russian oil: वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए अस्थायी छूट दी है। यह कदम ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिकी सैन्य अभियान के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति में आई बाधाओं को संतुलित करने के लिए उठाया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिवलेविट ने बताया कि यह निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप,अमेरिकी ट्रेजरी विभाग और राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के बीच हुई चर्चा के बाद लिया गया।

ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उठाया कदम

लेविट ने कहा कि भारत अमेरिका का अहम साझेदार रहा है और उसने पहले भी रूसी तेल की खरीद को सीमित करने के कदम उठाए थे। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए भारत को अस्थायी तौर पर रूसी तेल आयात की अनुमति दी गई है, ताकि वैश्विक ऊर्जा बाजार में संतुलन बना रहे। उन्होंने बताया कि यह फैसला ईरान संकट के कारण तेल आपूर्ति में आए अस्थायी अंतर को भरने के उद्देश्य से लिया गया है।

India buy Russian oil: ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ जारी

व्हाइट हाउस ने बताया कि यह निर्णय उस समय लिया गया है जब अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ चला रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ईरान के मिसाइल ढांचे और नौसैनिक क्षमताओं को कमजोर करना है। लेविट के अनुसार इस अभियान के तहत अब तक 5,000 से अधिक लक्ष्यों पर हमले किए जा चुके हैं, जिससे ईरान की जवाबी कार्रवाई की क्षमता में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि अभियान शुरू होने के बाद ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में 90 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है, जबकि ड्रोन हमले लगभग 35 प्रतिशत घट गए हैं।

ईरानी नौसैनिक क्षमताओं को भी नुकसान

अमेरिकी सेना ने ईरान के कई नौसैनिक ठिकानों को निशाना बनाया है। लेविट के मुताबिक अब तक 50 से अधिक ईरानी नौसैनिक जहाज नष्ट किए जा चुके हैं, जिनमें एक बड़ा ड्रोन कैरियर जहाज भी शामिल है।

India buy Russian oil: होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर जोर

व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि अमेरिका दुनिया के महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य से ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रेस सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मार्ग से तेल आपूर्ति जारी रखने और सहयोगी देशों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का संकल्प दोहराया है।

ये भी पढ़े… होर्मुज स्ट्रेट पर संकट: 7 बड़े कदमों के साथ अमेरिका अलर्ट, ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल