Indian Navy Spy: उत्तर प्रदेश के आगरा में सुरक्षा एजेंसियों ने भारतीय नौसेना के एक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हाल ही में अपनी शादी के बाद पत्नी के साथ हनीमून मनाने दुबई गया था और लौटने के कुछ ही दिन बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।जांच एजेंसियों के मुताबिक, उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम करने और संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा करने का आरोप है।
22 दिन पहले हुई थी शादी
सूत्रों के अनुसार, आरोपी की शादी 19 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ दुबई घूमने गया था। करीब तीन दिन पहले ही वह वापस भारत लौटा था।एटीएस को पहले से ही उस पर शक था, इसलिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। जैसे ही वह अपने गांव पहुंचा, टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
Indian Navy Spy: नेवी में लांस नायक के पद पर तैनात
जांच में सामने आया है कि आरोपी भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर कार्यरत था और केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी नेवल कमांड में उसकी तैनाती थी।एजेंसियों का आरोप है कि उसने देश के युद्धपोतों से जुड़ी तस्वीरें और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाकिस्तानी एजेंटों तक पहुंचाई थी।
Indian Navy Spy: बैंक ट्रांजैक्शन से भी मिले संकेत
जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी ने अपने बैंक खाते से कुछ रकम विदेशी संपर्कों को ट्रांसफर की थी। एजेंसियों को उसके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
Indian Navy Spy: सोशल मीडिया के जरिए संपर्क
प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी का संपर्क सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंटों से हुआ था। बताया जा रहा है कि कई मामलों में विदेशी एजेंट पहले दोस्ती करते हैं और फिर लालच या हनीट्रैप के जरिए लोगों से गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।आगरा से इससे पहले भी जासूसी से जुड़े कुछ मामले सामने आ चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क बनाकर रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जाता है।कई मामलों में पैसे का लालच या हनीट्रैप का इस्तेमाल कर संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश की जाती है।जांच में जुटी एजेंसियां फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं और क्या कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है।
ये भी पढ़ें…. तमिलनाडु में गैस संकट गहराया: एलपीजी की कमी से 1 लाख रेस्तरां पर बंदी का खतरा, वेंकटसुब्बू की चेतावनी







