ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » चकेरी एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों का हमला, इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट

चकेरी एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों का हमला, इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट

जिले के चकेरी एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड रनवे और विमान के आसपास मंडराने लगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि मधुमक्खियां मुख्य रूप से विमान के बाहर ही थीं और समय रहते उन्हें भगा दिया गया।

Indigo news: जिले के चकेरी एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड रनवे और विमान के आसपास मंडराने लगा। इस अप्रत्याशित घटना की वजह से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे तक उड़ान नहीं भर सकी।

फ्लाइट में हुई देरी

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की यह फ्लाइट दोपहर 2:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, लेकिन मधुमक्खियों के कारण उड़ान में देरी हुई। आखिरकार फ्लाइट शाम 3:50 बजे 180 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो सकी।

Indigo news: रनवे पर मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि जब विमान रनवे पर खड़ा था और यात्रियों को बसों के ज़रिये विमान तक ले जाया जा रहा था, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड विमान के चारों ओर घूमने लगा। कुछ ही देर में रनवे पर कई जगह मधुमक्खियां फैल गईं, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बन गया।

बसों में ही फंसे रहे यात्री

डर के कारण कई यात्री बसों से बाहर नहीं निकले और काफी देर तक बसों के अंदर ही बैठे रहे। एक महिला यात्री ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से पहले ही फ्लाइट का समय बदला गया था। जैसे ही बसें रनवे पर पहुंचीं, मधुमक्खियों ने चारों तरफ घेर लिया।

Indigo news: फ्लाइंग रैंप के पास था छत्ता

यात्री के मुताबिक, फ्लाइंग रैंप के पास मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था, जिससे वे बाहर निकलकर इधर-उधर फैल गईं। इस वजह से हालात और भी डरावने हो गए।

वीडियो हुआ वायरल

इस फ्लाइट में कुछ विदेशी यात्री भी सवार थे, जिन्होंने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मधुमक्खियों का झुंड किस तरह विमान और रनवे को घेरे हुए है।

Indigo news: प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया। स्टाफ ने रनवे, विमान के बाहर और आसपास स्प्रे किया। करीब 75 मिनट की मशक्कत के बाद मधुमक्खियों को हटाया जा सका और हालात सामान्य हुए।

एयरपोर्ट डायरेक्टर का बयान

Indigo news: एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि मधुमक्खियां मुख्य रूप से विमान के बाहर ही थीं और समय रहते उन्हें भगा दिया गया। उन्होंने यह भी साफ किया कि विमान के अंदर मधुमक्खियों के घुसने की पुष्टि नहीं हुई है।

 

यह भी पढ़ें: हिजाब विवाद पर सपा सांसद ने CM नीतीश को लिया आड़े हाथ बोली-‘हिजाब खींचना भारतीय परंपरा नहीं…’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल