पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठियों की खैर नहीं: प्रधानमंत्री मोदी

pm modi:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नादिया जिले के ताहेरपुर से वर्चुअल जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। खराब मौसम के कारण वे रैली स्थल तक नहीं पहुंच सके और कोलकाता एयरपोर्ट से वर्चुअल रूप में सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह बिहार में भाजपा की जीत हुई है, उसी तरह अगले विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भी भाजपा सत्ता में आएगी।

Breaking News: इमरान खान और बुशरा बीबी को 17 साल कैद की सजा

 Breaking News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा है। पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने दोनों को 17–17 साल जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि सरकारी उपहारों के दुरुपयोग के इस मामले में … Read more

कूचबिहार में बांग्लादेश की घटना के विरोध में प्रदर्शन, मोहम्मद यूनुस की तस्वीर पर जूतों की माला

Bengal News:

Bengal News: बांग्लादेश में हुई कथित नृशंस हत्या के विरोध में पश्चिम बंगाल के कूचबिहार शहर में हिंदू जागरण मंच की ओर से शनिवार शाम को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन ने बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस की तस्वीर पर जूतों की माला पहनाकर विरोध रैली निकाली। कहाँ से निकला … Read more

इंग्लैंड में कबड्डी टूर्नामेंट बना रणक्षेत्र, 3 भारतीयों को 11 साल से ज्यादा की जेल

इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र के डर्बी शहर में आयोजित एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई हिंसक झड़प के मामले में ब्रिटेन की अदालत ने तीन भारतीय नागरिकों को कुल 11 साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई है। वरिष्ठ जांच अधिकारी डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मैट क्रूम ने कहा कि यह घटना स्थानीय लोगों और टूर्नामेंट देखने आए दर्शकों के लिए बेहद डरावनी थी। उन्होंने जांच में सहयोग करने वालों का आभार जताया।

हिजाब विवाद में नीतीश कुमार घिरे, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का कड़ा पत्र

Hijab Controversy:

महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने के मामले में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिना शर्त माफी की मांग की है।

गगनयान मिशन की ओर बड़ा कदम, ISRO ने ड्रोग पैराशूट के क्वालिफिकेशन टेस्ट किए सफल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान मिशन के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। ड्रोग पैराशूट गगनयान मिशन की पैराशूट प्रणाली का सबसे अहम हिस्सा हैं। ये पुनः प्रवेश के समय क्रू मॉड्यूल को संतुलित रखते हैं और उसकी तेज रफ्तार को नियंत्रित कर सुरक्षित स्तर तक लाते हैं।

हिजाब विवाद के बाद महिला डॉक्टर ने ड्यूटी नहीं की ज्वाइन, सिविल सर्जन ने दी जानकारी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद के बाद संबंधित महिला डॉक्टर ने शनिवार शाम तक अपनी ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। इस बात की पुष्टि खुद पटना के सिविल सर्जन ने की है। इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद थे, लेकिन कोई भी समय रहते मुख्यमंत्री को रोक नहीं सका। घटना के बाद मंच पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

बांग्लादेश में हादी के समर्थन में हिंसा, सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी उग्र आंदोलन के नेता शरीफ उस्मान हादी के समर्थकों ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इंकलाब मंच के नेता अब्दुल्ल अल जबेर ने मंच से कहा कि सरकार को अगले 24 घंटों में हादी की हत्या के मामलों में स्पष्टता दिखानी होगी।

पटियाला हाउस कोर्ट में PFI नेताओं पर बड़ी सुनवाई, NIA ने रखी मजबूत दलील

NIA NEWS

पटियाला हाउस कोर्ट में पीएफआई के 20 शीर्ष नेताओं के खिलाफ आरोप तय करने पर सुनवाई हुई, जहां एनआईए ने संगठन पर शरिया कानून लागू करने और कट्टरपंथ फैलाने के आरोप लगाए।

इंडिगो फ्लाइट संकट, 26 दिसंबर से प्रभावित यात्रियों को मिलेगा मुआवजा

दिसंबर की शुरुआत में गंभीर परिचालन संकट से जूझने वाली देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अब प्रभावित यात्रियों को मुआवजा देना शुरू करने जा रही है। सरकार ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि हर प्रभावित यात्री को उसका हक मिले।