ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » महू में रेप केस के बाद बवाल, गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

महू में रेप केस के बाद बवाल, गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों का चक्काजाम

महू में रेप केस के बाद हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर इंदौर रोड जाम कर दी, जबकि प्रशासन हालात संभालने में जुटा है।
Indore Mhow Road Jam:

Indore Mhow Road Jam:  मध्यप्रदेश के महू में रेप केस ने अब कानून-व्यवस्था को बड़ी चुनौती में बदल दिया है। आरोपी के घर में आगजनी और पुलिस कार्रवाई के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीणों ने ऐसा चक्काजाम किया कि इंदौर रोड थम गई। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि प्रशासन को मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

 इंदौर रोड पर थमा ट्रैफिक, सड़क पर उतरे लोग

महू के किशनगंज रेलवे ओवरब्रिज पर सोमवार को ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। करीब एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। पाटीदार समाज, हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर लगातार समझाइश दे रहे हैं, लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।

Indore Mhow Road Jam: रेप केस से भड़का गुस्सा, डॉक्टर पर गंभीर आरोप

पूरा मामला बड़गोंदा थाना क्षेत्र के पातालपानी से जुड़ा है, जहां एक हिंदू युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप है कि डॉ. सईद खान ने युवती को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ रेप किया और आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए चार महीने तक ब्लैकमेल करता रहा। रविवार को आरोपी को बेलामोर रिसॉर्ट से पकड़ा गया और पुलिस के हवाले किया गया।

Indore Mhow Road Jam: गिरफ्तारी के विरोध में उग्र प्रदर्शन 

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के आम्बाचंदन स्थित घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। गुजरखेड़ा स्थित क्लिनिक पर भी पथराव किया गया। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 3 को गिरफ्तार किया है। इसी कार्रवाई के विरोध में सोमवार को ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया।

यह भी पढे़ : ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान पर 5 दिन के लिए रुके हमले, बातचीत से तय होगा आगे का प्लान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल