ख़बर का असर

Home » लाइफस्टाइल » गैस समझकर नजरअंदाज न करें पेट दर्द, आंतों के संक्रमण की हो सकती है ये बड़ी वजह

गैस समझकर नजरअंदाज न करें पेट दर्द, आंतों के संक्रमण की हो सकती है ये बड़ी वजह

अक्सर पेट दर्द और बदहजमी को मामूली समस्या समझ लिया जाता है, लेकिन कई बार यह आंतों से जुड़ी गंभीर परेशानी का संकेत होता है। गलत खान-पान, जंक फूड और दवाओं के अधिक सेवन से आंतों में संक्रमण हो सकता है। आयुर्वेद में छाछ, त्रिफला, हल्दी, अजवाइन और अनार जैसे उपाय बताए गए हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखने और पेट दर्द से राहत दिलाने में सहायक होते हैं।
पेट दर्द के छिपे संकेत

Intestinal Infection: अक्सर लोग हल्के पेट दर्द या बार-बार होने वाली पेट की परेशानी को गैस या बदहजमी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह हर बार मामूली समस्या नहीं होती। कई बार ऐसा दर्द पेट के अंदर मौजूद आंतों से जुड़ी किसी गंभीर परेशानी का संकेत भी हो सकता है।पेट से जुड़ी दिक्कतें सिर्फ पाचन तंत्र के खराब होने की वजह से नहीं होतीं, बल्कि ये आंतों की सेहत बिगड़ने का इशारा भी कर सकती हैं। आजकल जंक फूड और गलत खान-पान की आदतों के कारण आंतों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

पेट दर्द के छिपे संकेत
पेट दर्द के छिपे संकेत

आंतों की बढ़ती समस्याएं

आयुर्वेद में आंतों के संक्रमण को अतिसार, ग्रहणी दोष और कृमि रोग जैसी समस्याओं से जोड़ा गया है। ये परेशानियां आमतौर पर आंतों में वायरस, फंगस या परजीवी के बढ़ने से होती हैं। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक या जरूरत से ज्यादा एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करता है, तो इससे भी आंतों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। एंटीबायोटिक दवाएं आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचाती हैं। आयुर्वेद में ऐसे संक्रमण को कम करने और शरीर को अंदर से साफ करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताए गए हैं।

Intestinal Infection: पेट दर्द के छिपे संकेत
पेट दर्द के छिपे संकेत

Intestinal Infection: छाछ और त्रिफला लाभ

पहला उपाय है छाछ का सेवन। छाछ पेट और आंत दोनों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। दोपहर के समय छाछ में भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर पीने से पाचन बेहतर होता है। इससे आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पेट हल्का रहता है। दूसरा उपाय है त्रिफला चूर्ण। आयुर्वेद में त्रिफला को पेट और आंतों के लिए बेहद असरदार माना गया है। यह पेट की गंदगी को बाहर निकालने और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके लिए रोज रात को गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए।

पेट दर्द के छिपे संकेत
पेट दर्द के छिपे संकेत

हल्दी से सूजन में राहत

तीसरा उपाय है हल्दी और दूध। कई बार आंतों में संक्रमण के कारण सूजन हो जाती है, जिससे पेट दर्द बढ़ जाता है। ऐसे में रात को हल्दी वाला दूध पीने से सूजन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है। चौथा उपाय है अजवाइन और सौंठ का सेवन। ये दोनों चीजें पेट और आंतों के लिए लाभकारी होती हैं। अजवाइन और सौंठ खाने से गैस, ऐंठन और अपच की समस्या कम होती है, जिससे आंतों पर पड़ने वाला दबाव भी घटता है।

पांचवां उपाय है अनार का छिलका या अनार का रस। अनार के छिलके या रस के सेवन से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया पनपते हैं। अनार में मौजूद टैनिन और एलाजिक एसिड आंतों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ-साथ बेल का रस भी पेट और आंतों की सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है।

ये भी पढ़ें…कैंसर बनता जा रहा युवाओं का जानलेवा दुश्मन, दिल्ली में पुरुषों को चपेट में ले रहे ये 3 कैंसर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल