iPhone 16 Sale India: iPhone 16 की कीमत में फिर से बड़ा डिस्काउंट मिला है। एप्पल का यह फोन अब लॉन्च कीमत से लगभग आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन पिछले साल भारत समेत कई देशों में लॉन्च हुआ था। टाटा क्रोमा की Cromtastic दिसंबर सेल में iPhone 16 के अलावा कई स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी कम कीमत में मिल रहे हैं।
क्रोमेटेस्टिक दिसंबर सेल ऑफर
क्रोमेटेस्टिक दिसंबर सेल 15 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक चल रही है। इस दौरान iPhone 16 केवल ₹40,990 में उपलब्ध है। इसे एप्पल ने ₹79,900 में लॉन्च किया था। क्रोमा पर यह फोन बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इसे EMI में ₹1,833 प्रति माह पर भी लाया जा सकता है।

iPhone 16 Sale India: iPhone 16 के फीचर्स
iPhone 16 डिजाइन और फीचर्स में iPhone 17 के बहुत करीब है। इसमें 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है और डायनामिक आईलैंड फीचर भी मिलता है। फोन में A18 Bionic चिपसेट है और यह iOS 18 के साथ आता है, जिसे बाद में iOS 26 में अपग्रेड किया जा सकता है।
मुख्य फीचर्स:
- डिस्प्ले: 6.1 इंच Super Retina XDR OLED
- प्रोसेसर: A18 Bionic
- कैमरा: 48MP + 12MP (बैक), 12MP (सेल्फी)
- OS: iOS 18
- चार्जिंग: 25W वायर्ड और वायरलेस
- सुरक्षा: IP68 रेटिंग (पानी और धूल से सुरक्षा)
लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स ऑफर
क्रोमा की इस सेल में MacBook Air M4 की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹55,911 है। इसमें स्टूडेंट डिस्काउंट शामिल है और EMI ₹2,746 प्रति माह से शुरू होती है। नई पीढ़ी के AI PCs भी ₹47,710 से मिल रहा हैं। गेमिंग का शौक रखने वालों के लिए RTX 3050 वाला लैपटॉप का मॉडल ₹64,950 में मिल रहा है। Lenovo i5 लैपटॉप रोज़मर्रा के कामों के लिए ₹48,790 में खरीद सकते है।

स्मार्टफोन पर सबसे बड़ा फायदा
जिन लोगों को स्मार्टफोन का शौक है या नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे है उनके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। बता दें, iPhone 16 अब सिर्फ ₹40,990 में मिल रहा है, जिसमें आप EMI ₹1,833 प्रति माह देकर इसे ले सकते है। इसी के साथ iPhone 15 भी सस्ता हो गया है, इसकी कीमत ₹36,490 से शुरू है। जो लोग Android यूज़ करते है उनके लिए Samsung Galaxy S25 Ultra ₹69,999 में मिल रहा है और Galaxy Z Fold 7 ₹99,999 में उपलब्ध है।






