रायसेन में पकड़ी गई शराब फैक्ट्री के संचालकों को कांग्रेस विधायक का संरक्षण: रामपाल सिंह
रायसेन में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री को लेकर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल पर संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया।
रायसेन में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री को लेकर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल पर संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया।
Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 दिसंबर को पारंपरिक चिकित्सा पर आयोजित दूसरे डब्ल्यूएचओ ग्लोबल समिट के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। यह तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पारंपरिक चिकित्सा के विज्ञान-आधारित और जन-केंद्रित भविष्य पर मंथन हो रहा है। पारंपरिक चिकित्सा में भारत … Read more
बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हिंसक आंदोलन की अगुवाई करने वाले प्रमुख विपक्षी नेता शरीफ उस्मान हादी का गुरुवार को निधन हो गया। शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव और बढ़ने की आशंका है, खासकर ऐसे समय में जब चुनाव नजदीक हैं। जुलाई विद्रोह के समर्थकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे इसे “लोकतंत्र पर हमला” बता रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया है, जिसमें भारत में बिकने वाले बोतलबंद पानी (Packaged Drinking Water) के लिए अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को लागू करने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता देश की जमीनी हकीकत समझना चाहता है, तो उसे महात्मा गांधी की तरह गांव-गांव जाकर देखना चाहिए, जहां लोग आज भी पीने के पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान की अपनी यात्रा पूरी कर भारत के लिए रवाना हो गए। मस्कट एयरपोर्ट पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद स्वयं उन्हें विदा करने पहुंचे। इस दौरान भारत-ओमान के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों की झलक साफ नजर आई। गर्मजोशी भरा विदाई दृश्य, … Read more
मलयालम फिल्म ‘दृश्यम’ (2013) में मोहनलाल की ऑन-स्क्रीन बेटी बने किरदार से पहचान पाने वाली एक्ट्रेस एस्थर अनिल ने हाल ही में लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स (LSE) से इंटरनेशनल डेवलपमेंट में ग्रेजुएशन पूरा किया है। एस्थर ने 9 साल की उम्र में ‘नल्लावन’ (2010) में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली ‘दृश्यम’ में अनुमोल जॉर्ज के किरदार से।
Up News: भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को उत्तर प्रदेश में नई रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एचसीएल और फॉक्सकॉन की संयुक्त ओसैट (OSAT) यूनिट की स्थापना से यूपी देश के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में अहम भूमिका निभाने की ओर बढ़ रहा है। इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी 20,000 … Read more
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राएं लगातार भारत की कूटनीतिक ताकत को नई पहचान दिला रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन और इथियोपिया का दौरा कर चुके हैं। ओमान, भारत का खाड़ी क्षेत्र में सबसे पुराना रक्षा साझेदार है और दोनों देश रणनीतिक सहयोग को और गहरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक नाबालिग दलित लड़की के अपहरण जबरन धर्म परिवर्तन और रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में धारा 137(2) और 87 बीएनएस (किडनैपिंग और जबरन ले जाने से जुड़ी धाराएं) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
अब आपको मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन की जानकारी के लिए कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने इसके लिए एक डेडिकेटेड ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। अगर कोई टेलीकॉम ऑपरेटर या सर्विस प्रोवाइडर तय EMF रेडिएशन मानकों का पालन नहीं करता है, तो उस पर प्रति BTS 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।