ख़बर का असर

Home » बिज़नेस » भारत में लॉन्च हुआ साल का सबसे सस्ता iPhone, जानें कीमत और फीचर्स

भारत में लॉन्च हुआ साल का सबसे सस्ता iPhone, जानें कीमत और फीचर्स

iPhone 17e

iPhone 17e: टेक दिग्गज Apple Inc. ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपनी नई iPhone 17 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल iPhone 17e लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार फोन में नया A19 चिप, MagSafe सपोर्ट और Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन जैसे बड़े अपग्रेड शामिल किए हैं। हालांकि, डिवाइस में 60Hz OLED डिस्प्ले और सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। खास बात यह है कि अब इसका बेस वेरिएंट सीधे 256GB स्टोरेज से शुरू होता है।

भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में iPhone 17e की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये रखी गई है, जो 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 84,900 रुपये है। यह स्मार्टफोन Black, Soft Pink और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे अभी से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी ओपन सेल 11 मार्च से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

iPhone 17e में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन में True Tone टेक्नोलॉजी और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस बार कंपनी ने Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन दिया है, जो पहले के मुकाबले तीन गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस देने का दावा करता है। फोन में नॉच डिजाइन बरकरार रखा गया है, जिससे यह प्रीमियम मॉडल्स से अलग नजर आता है।

iPhone 17e: परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

iPhone 17e में नया A19 चिपसेट दिया गया है, जिसमें 6-कोर CPU, 4-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine शामिल है। फोन में 8GB रैम दी गई है, जो मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को स्मूद बनाती है। यह डिवाइस iOS 26 पर काम करता है और Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है। साथ ही, IP68 रेटिंग के साथ यह धूल और पानी से सुरक्षित है। फोटोग्राफी के लिए iPhone 17e में 48MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो 24MP और 48MP फोटो कैप्चर कर सकता है। कैमरा OIS सपोर्ट और 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम के साथ आता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का TrueDepth फ्रंट कैमरा मिलता है। हालांकि, इसमें Action Mode और Cinematic Video जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल नहीं किए गए हैं। चार्जिंग की बात करें तो इस बार MagSafe सपोर्ट जोड़ा गया है, जिससे वायरलेस चार्जिंग और एक्सेसरीज का उपयोग आसान हो गया है। फोन 20W वायर्ड और 7.5W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कुल मिलाकर, iPhone 17e उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है, जो कम कीमत में लेटेस्ट चिप और पर्याप्त स्टोरेज के साथ नया iPhone अनुभव चाहते हैं।

ये भी पढ़े… मथुरा में दरोगा ने फौजी के साथ क्यों की मारपीट? 14 सेकेंड में मारे 6 मुक्के, जानें क्या है मामला…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल