ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » IPL में अर्शदीप का बुरा हाल! एक ओवर में 11 गेंदें, बना डाला अनचाहा रिकॉर्ड

IPL में अर्शदीप का बुरा हाल! एक ओवर में 11 गेंदें, बना डाला अनचाहा रिकॉर्ड

IPL 2026: अर्शदीप सिंह का नाम आईपीएल इतिहास के एक अनचाहे रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। पंजाब किंग्स के इस तेज गेंदबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ही ओवर में कुल 11 गेंदें फेंक दीं।

20वें ओवर में बिगड़ा गेंदबाजी का नियंत्रण

मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अर्शदीप को पारी का आखिरी ओवर सौंपा गया। गुजरात टाइटंस 19 ओवर में 150/6 पर थी, लेकिन 20वें ओवर में अर्शदीप की लाइन-लेंथ बिगड़ गई।

IPL 2026: वाइड और नो-बॉल से बढ़ा ओवर

ओवर की शुरुआत वाइड गेंद से हुई। इसके बाद राहुल तेवतिया ने चौका भी जड़ा। इस दौरान अर्शदीप ने एक नो-बॉल और कई वाइड गेंदें फेंकीं, जिससे ओवर लंबा खिंचता चला गया। आखिरकार यह ओवर 11 गेंदों में पूरा हुआ, जो आईपीएल इतिहास के सबसे लंबे ओवरों में शामिल हो गया।

पहले भी 5 गेंदबाज कर चुके ऐसा

अर्शदीप से पहले भी कुछ गेंदबाज इस तरह का रिकॉर्ड बना चुके हैं। इनमें मोहम्मद सिराज (2023), तुषार देशपांडे (2023), शार्दुल ठाकुर (2025), संदीप शर्मा (2025) और हार्दिक पंड्या (2025) शामिल हैं।

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने बनाए 162 रन

मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान शुमन गिल ने 39 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 38 रन का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने भी 25 रन जोड़े।

पंजाब के गेंदबाजों का प्रदर्शन

पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार वैशाक ने 3 विकेट लिए। युजवेंद्र चहल को 2 विकेट मिले, जबकि मार्को जानसन ने 1 विकेट हासिल किया।

IPL 2026: रिकॉर्ड बना, लेकिन टीम पर पड़ा असर

अर्शदीप का यह ओवर टीम के लिए महंगा साबित हुआ। हालांकि आईपीएल में इस तरह के लंबे ओवर पहले भी देखे गए हैं, लेकिन यह घटना गेंदबाजों के लिए दबाव में नियंत्रण बनाए रखने की चुनौती को एक बार फिर उजागर करती है

ये भी पढ़े… ईरान संघर्ष से जल्द बाहर आ सकता है अमेरिका, ट्रंप बोले-‘मिशन पूरा, कुछ हफ्तों में वापसी’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube poster
Khabar India YouTube

राशिफल