ख़बर का असर

Home » स्पोर्ट्स » ईरान-यूएस जंग की आंच क्रिकेट तक, IPL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर संकट के संकेत

ईरान-यूएस जंग की आंच क्रिकेट तक, IPL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों की एंट्री पर संकट के संकेत

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध का असर अब खेल जगत में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की यात्रा में दिक्कतें आ सकती हैं, जिससे आईपीएल के कार्यक्रम और विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, क्रिकेट बोर्ड ने फिलहाल प्रतियोगिता तय समय पर कराने की बात कही है।
जानिए 18 सीजन के पहले मुकाबलों का पूरा रिकॉर्ड

IPL 2026 War Impact: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर कई क्षेत्रों पर पड़ रहा है। देश-विदेश के कई सेक्टर प्रभावित हो रहे हैं और अब इसका प्रभाव खेल जगत में भी देखने को मिल रहा है। इस युद्ध का असर सबसे पहले तब देखने को मिला, जब अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली लिमिटेड ओवरों की सीरीज़ को मार्च महीने में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शिफ्ट कर दिया गया।सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही इस युद्ध का असर आईपीएल 2026 पर भी देखने को मिल सकता है।

ट्रैवलिंग पर भी पड़ रहा है युद्ध का असर

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, जो मिडल ईस्ट के शहरों में रहते हैं, उन्हें आईपीएल खेलने के लिए यात्रा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। युद्ध के कारण कई एयरलाइंस की उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं या बंद कर दी गई हैं।

IPL 2026 War Impact: ईरान युद्ध से क्रिकेट प्रभावित
ईरान युद्ध से क्रिकेट प्रभावित

IPL 2026 War Impact: क्या आईपीएल हो सकता है रद्द?

अभी तक ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है कि ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण आईपीएल 2026 को रद्द किया जाएगा। हालांकि, अगर यह युद्ध और बढ़ता है, तो इससे खिलाड़ियों की यात्रा, फ्लाइट्स और आईपीएल के शेड्यूल पर असर पड़ सकता है।

क्या खिलाड़ी समय पर पहुंच पाएंगे?

इस युद्ध के कारण यह साफ नहीं है कि वेस्ट इंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी आईपीएल 2026 के लिए समय पर अपनी टीमों से जुड़ पाएंगे या नहीं। यदि इन देशों के खिलाड़ी टीम में समय पर शामिल नहीं हो पाते हैं, तो इसका असर फैंस पर भी पड़ सकता है, क्योंकि आईपीएल की लोकप्रियता में विदेशी खिलाड़ियों की अहम भूमिका होती है।

बीसीसीआई का बयान

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा,आईपीएल अपने तय समय पर ही होगा।” उन्होंने आगे कहा, “अभी हमने 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। बाकी मैचों की तारीखें तब तय की जाएंगी, जब चुनाव आयोग चुनाव वाले राज्यों की तारीखों की घोषणा करेगा।”

Written by- Adarsh kathane

ये भी पढ़े: भारतीय टीम ने खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी: काव्या मारन ने अबरार अहमद पर ₹2.34 करोड़ की बोली लगाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल