IPL Players Teams: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन इस समय खेला जा रहा है। इस लीग में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए अपना अनुभव और प्रदर्शन दिखाया है। आइए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने अब तक आईपीएल में 7 या उससे ज्यादा फ्रेंचाइजी की ओर से मैच खेले हैं।

आरोन फिंच ने बदलीं सबसे ज्यादा टीमें
ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज आरोन फिंच आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 9 अलग-अलग फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है।
फिंच ने साल 2009 और 2010 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल की शुरुआत की। इसके बाद 2011 और 2012 में वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा बने।
आईपीएल 2013 में फिंच ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए 14 मैच खेले। इसके बाद 2014 के सीजन में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से 13 मुकाबलों में हिस्सा लिया।

साल 2015 में फिंच मुंबई इंडियंस से जुड़े और वहां उन्होंने 3 मैच खेले। इसके बाद अगले दो सीजन यानी 2016 और 2017 में वह गुजरात लायन्स की टीम के लिए खेले और दोनों सीजन में 13-13 मैच मैदान पर उतरे।
इसके बाद 2018 में वह पंजाब किंग्स के लिए खेले, जबकि 2020 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल रहे। वहीं आईपीएल 2022 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का साथ मिला।
IPL Players Teams: जयदेव उनादकट ने भी कई टीमों के लिए खेला
भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल में कई फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अब तक कुल 8 टीमों की ओर से इस लीग में मैच खेले हैं।
उनादकट ने 2009, 2010, 2011 और 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला। इसके बाद अगले दो सीजन में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा बनकर मैदान पर प्रदर्शन किया।साल 2016 में वह फिर से केकेआर के साथ जुड़े, लेकिन इस पूरे सीजन में उन्हें सिर्फ एक ही मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला।
इसके बाद 2018 से 2021 तक वह लगातार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आए। आईपीएल 2022 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनी, जबकि 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले। वहीं पिछले तीन सीजन से वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा रहे हैं।

IPL Players Teams: मनीष पांडे भी कई फ्रेंचाइजी के लिए उतर चुके हैं
भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे भी आईपीएल में कई टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में मुंबई इंडियंस के साथ की, जहां उन्होंने 3 मैच खेले।इसके बाद 2009 और 2010 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल रहे। साल 2011 से 2013 के बीच उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेला।
2014 से 2017 तक पांडे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का अहम हिस्सा रहे।साल 2019 में वह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े और वहां चार सीजन तक खेले। इसके बाद 2022 में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मैदान पर उतरे और इस दौरान 6 मैच खेले।
वहीं आईपीएल 2024 और 2025 में मनीष पांडे फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए खेलते नजर आए, जहां उन्होंने कुल 4 मुकाबलों में हिस्सा लिया।
यह भी पढे़ : बेंगलुरु IPL मैच में मोबाइल चोरी का बड़ा खुलासा, स्टेडियम से सक्रिय अंतरराज्यीय गैंग पकड़ा गया







