ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » CBSE ने मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की

CBSE ने मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव को देखते हुए 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए 7 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स से कहा है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और आधिकारिक अपडेट का ध्यान रखें।

Iran crisis: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और बढ़ते तनाव को देखते हुए 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। 9, 10 और 11 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है। बोर्ड ने कहा है कि नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।  बोर्ड ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए यह कदम उठाया है। यह निर्णय मुख्य रूप से बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में CBSE स्कूलों के लिए लागू है।

Iran crisis: 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द

सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में 7 से 11 मार्च तक होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह से रद्द कर दी हैं। CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि इन देशों में चल रही स्थिति के कारण 10वीं की परीक्षाएं नहीं हो पाएंगी। रद्द होने वाली परीक्षाओं के लिए सीबीएसई जल्द ही परिणाम घोषित करने का अलग तरीका बताएगी।

12वीं की परीक्षाओं के लिए क्या करें

Iran crisis: 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए 7 मार्च 2026 को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स से कहा है कि वे अपने स्कूलों के संपर्क में रहें और आधिकारिक अपडेट का ध्यान रखें। अगले अपडेट के बाद ही नई परीक्षा तिथियां घोषित की जाएंगी।

 

ये भी पढ़े: कोलकाता में बंद क्लब में बम धमाका, चुनाव से पहले दहशत फैलाने का शक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल