Breaking News
Home » पश्चिम बंगाल » कोलकाता में बंद क्लब में बम धमाका, चुनाव से पहले दहशत फैलाने का शक

कोलकाता में बंद क्लब में बम धमाका, चुनाव से पहले दहशत फैलाने का शक

Spread the love

West Bengal: कोलकाता के पाइकपारा इलाके में एक बंद पड़े क्लब के कमरे में बम धमाका हुआ। हालांकि, गनीमत यह रही कि जिस जगह धमाका हुआ वह खाली थी, इसलिए किसी की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

क्या है पूरा मामला?

घटना शनिवार सुबह हुई। पुलिस के मुताबिक क्लब में 2 से 3 कच्चे बम रखे गए थे, जो सुबह करीब 6 बजे फट गए। धमाके की इतनी जोरदार आवाज़ हुई कि छत की टिन पास की एक इमारत की पांचवीं मंजिल तक जा गिरी। पुलिस ने परिसर से पांच से छह और कच्चे बम बरामद किए, जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।

West Bengal: बम रखने का मकसद अभी भी अज्ञात

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन बमों को क्यों रखा गया था और इन्हें कहां इस्तेमाल करने की योजना थी। धमाके से स्थानीय लोग दहशत में थे। कुछ लोगों का मानना है कि यह दहशत फैलाने के लिए किया गया, खासकर विधानसभा चुनावों के करीब होने की वजह से। टीएमसी के प्रतिनिधियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।

चुनाव के बीच राजनीतिक तनाव

West Bengal: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ, लेकिन सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने में लगी हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंबे समय से सत्ता पर काबिज हैं, अब देखना यह है कि क्या वह इस बार भी अपनी सरकार बचा पाएंगी।

 

ये भी पढ़े: बिहार मौलाना का विवादित बयान: सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी, लखनऊ में पुतला दहन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments