Iran crisis: Iran और United States के बीच तनाव और बढ़ता जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के उस दावे को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि तेहरान ने सीजफायर की अपील की है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने साफ कहा है कि यह दावा पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है।
ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि ट्रंप के बयान में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ईरान ने किसी भी तरह की सीजफायर की मांग नहीं की है। इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान ने अमेरिका से युद्धविराम की अपील की है।
Iran crisis: हॉर्मुज जलसंधि पर सख्त रुख
ईरान के अर्धसैनिक संगठन Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने भी कड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पूरी तरह उनके नियंत्रण में है और इसे अमेरिका या किसी दुश्मन देश के लिए नहीं खोला जाएगा। IRGC ने ट्रंप के बयान को ‘हास्यास्पद’ बताया।
Iran crisis: ‘बमबारी जारी रहेगी’ – ट्रंप
ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा था कि अगर हॉर्मुज जलसंधि नहीं खोली गई, तो अमेरिका ईरान पर बमबारी जारी रखेगा। वहीं, ईरानी नेता इब्राहिम अजीजी ने भी कहा कि जलसंधि उन्हीं देशों के लिए खुलेगी जो नए नियमों का पालन करेंगे।
कूटनीति पर भी टकराव
Iran crisis: ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने साफ कर दिया है कि अमेरिका के साथ किसी भी समझौते की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। उनका कहना है कि दोनों देशों के बीच ‘शून्य भरोसा’ है और अमेरिका के साथ बातचीत का अनुभव भी अच्छा नहीं रहा है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में फर्जी No-Entry पास पर सख्ती, पकड़े गए तो केस, गाड़ी जब्त और ब्लैकलिस्ट







