ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन, ईरान की चेतावनी: 200 डॉलर प्रति बैरल तेल के लिए रहें तैयार

मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन, ईरान की चेतावनी: 200 डॉलर प्रति बैरल तेल के लिए रहें तैयार

मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग लगातार तेज होती जा रही है। युद्ध के 12वें दिन हालात और ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से यह भी सामने आया है कि इस्फहान न्यूक्लियर साइट के आसपास सुरंगें खोदी जा रही हैं। माना जा रहा है कि पिछले हमलों के बाद सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग लगातार तेज होती जा रही है। युद्ध के 12वें दिन हालात और ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं। इस बीच ईरान ने दुनिया को चेतावनी दी है कि तेल की कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं। ईरान के खतम अल-अनबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर हमलों की वजह से वैश्विक तेल बाजार में बड़ा संकट पैदा हो सकता है।

होर्मुज में ईरानी नौसेना पर अमेरिकी हमला

अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए ईरानी नौसेना की माइन्स बिछाने वाली 10 से अधिक नावों को नष्ट कर दिया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए ईरान को चेतावनी दी कि समुद्र में बिछाई गई माइन्स तुरंत हटा ली जाएं, वरना गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें ईरानी जहाजों और पनडुब्बियों को नष्ट होते हुए दिखाया गया है।

Iran crisis: दुबई में जोरदार धमाका, दहशत का माहौल

इस बीच दुबई से भी बड़े धमाके की खबर सामने आई है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान दुबई में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

ईरानी मिसाइल हमला, आयरन डोम भी नाकाम

ईरान ने इजरायल पर घातक मिसाइल हमला किया है। बताया जा रहा है कि कुछ मिसाइलों को इजरायल की आयरन डोम रक्षा प्रणाली इंटरसेप्ट नहीं कर सकी। इसके बाद जोरदार विस्फोट हुए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। धमाकों की तीव्रता से हमले के असर का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Iran crisis: भारत की भूमिका को अमेरिका ने सराहा

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि वैश्विक तेल बाजार को स्थिर रखने में भारत की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े तेल उपभोक्ताओं और रिफाइनिंग देशों में से एक है और बाजार की स्थिरता बनाए रखने के लिए अमेरिका और भारत का साथ मिलकर काम करना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस से भारत की लगातार तेल खरीद भी इसी स्थिरता का हिस्सा है।

होर्मुज में 6000 माइन्स बिछाने का दावा

ईरान ने दावा किया है कि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगभग 6000 माइन्स बिछा दी हैं, जिनमें सेंसर से सक्रिय होने वाली आधुनिक माइन्स भी शामिल हैं। एक ईरानी कमांडर ने चेतावनी दी कि दुश्मन देशों के जहाजों को इस रास्ते से गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है और ऊर्जा संकट गहरा सकता है।

Iran crisis: लेबनान और ईरान में भी हमले तेज

इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला के वित्तीय विंग अल-करद अल-हसन पर हवाई हमला किया और उसके कमांडर हसन सलामेह को मार गिराने का दावा किया है। जवाब में हिजबुल्ला ने उत्तरी इजरायल के सैन्य ठिकानों पर रॉकेट दागे। वहीं इजरायल और अमेरिकी बल ईरान के तेल डिपो, बोनाब पुलिस मुख्यालय और इस्फहान के खातामाई एयरबेस पर लगातार हमले कर रहे हैं।

न्यूक्लियर साइट के पास सुरंगें खोदी जा रहीं

Iran crisis: सैटेलाइट तस्वीरों से यह भी सामने आया है कि इस्फहान न्यूक्लियर साइट के आसपास सुरंगें खोदी जा रही हैं। माना जा रहा है कि पिछले हमलों के बाद सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। मध्य पूर्व में जारी इस जंग के हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

 

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG और तेल सप्लाई पर सरकार का भरोसा, बोली– घबराने की जरूरत नहीं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल