ख़बर का असर

Home » Foreign Affairs » होर्मुज स्ट्रेट तनाव: ईरान ने भारत आने-जाने वाले जहाजों को सेफ पैसेज का आश्वासन दिया

होर्मुज स्ट्रेट तनाव: ईरान ने भारत आने-जाने वाले जहाजों को सेफ पैसेज का आश्वासन दिया

ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पूरी दुनिया की निगाहों में है। ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। फतहाली ने बताया कि भारत और ईरान के क्षेत्र में साझा हित हैं।

Iran crisis: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पूरी दुनिया की निगाहों में है। ईरान ने इस अहम समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही पर रोक लगा दी है, जिससे कई देशों में ईंधन और गैस की आपूर्ति बाधित हुई है। भारत में भी एलपीजी और ईंधन आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि सरकार का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है।

ईरान का भारत के जहाजों को सेफ पैसेज का आश्वासन

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा कि ईरान भारत आने-जाने वाले जहाजों को सुरक्षित गुजरने की अनुमति देगा। उन्होंने बताया, “मेरा भरोसा है कि ईरान और भारत दोस्त हैं और हमारे हित एक हैं। इस हालत में युद्ध के बाद भी भारत को सहयोग मिलेगा।”

Iran crisis: भारत-ईरान संबंध मजबूत, राजदूत ने किया भरोसा

राजदूत ने कहा कि भारत सरकार के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। सभी उच्च अधिकारियों ने इस विषय पर चर्चा की और उन्होंने विश्वास जताया कि निकट भविष्य में इस मामले में अच्छी खबरें मिलेंगी।

साझा हित और सहयोग की बात

Iran crisis: फतहाली ने बताया कि भारत और ईरान के क्षेत्र में साझा हित हैं। उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि दोनों देशों को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए ताकि क्षेत्र में सभी बाधाओं को दूर किया जा सके।”

 

ये भी पढ़ें: LPG की पैनिक बुकिंग से बढ़ी टेंशन! सरकार ने कहा- स्टॉक पूरा है, अफवाहों से बचें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल